समर्थ ग्राम अभियान के तहत BHU में 'जैविक कृषि सम्मेलन' में स्वास्थ्य, साक्षरता एवं स्वच्छता का लगा मेला

100 गांवों के हजारों किसानों, पशु पालकों ने लिया समग्र ग्राम अभियान में भाग

VARANASI

बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में रविवार को कृषि मंत्रालय की समर्थ ग्राम अभियान के तहत आयोजित 'जैविक कृषि सम्मेलन' में स्वास्थ्य, साक्षरता एवं स्वच्छता का मेला लगा। इसमें काशी विद्यापीठ ब्लॉक के क्00 गांवों के हजारों किसानों, पशुपालकों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को कृषि एवं स्वास्थ्य को लेकर जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वीसी प्रो। जीसी त्रिपाठी, राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद, एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रो। आरपी सिंह, डीन ऑफ स्टूडेंट्स प्रो। एमके सिंह, राष्ट्रीय जैविक कृषि केंद्र गाजियाबाद के डिप्टी डायरेक्टर डॉ। रविंद्र कुमार व सोशल साइंस फैकल्टी के प्रो। मंजीत चतुर्वेदी ने किया।

स्वतंत्रता भवन के लॉन में मेले के शुभारंभ के बाद सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वीसी प्रो। त्रिपाठी ने कहा कि ज्ञान का प्रयोग लोगों की भलाई के लिए होना चाहिए, शिक्षण संस्थाएं समाज के हित में कार्य करे। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने क्00 गांवों को गोद लिया है। इसके तहत संपूर्ण साक्षर, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जैविक कृषि व पशुधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर व समर्थ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। कहा कि गांव के लोगों को आधुनिक व भारतीय चिकित्सा का लाभ मिलेगा। गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि बीएचयू सौ गांवों को स्वावलंबी बनाकर देश के विश्वविद्यालयों में एक मॉडल बनेगा। संयोजक प्रो। मंजीत चतुर्वेदी ने कहा कि इस अभियान के तहत ग्रामीणों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया जाएगा। जो प्रतिदिन ख्ब् घंटे उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ। केपी उपाध्याय, डॉ। आलोक पांडेय, डॉ। मानुषी श्रीवास्तव, डा। भूपेंद्र प्रताप सिंह, प्रो। ओएन सिंह, प्रो। जेपी राय, प्रो। रमादेवी निम्मनापल्ली, प्रो। एम अंसारी, डीएमएस डॉ। आनंद श्रीवास्तव, डा। संतोष कुमार सिंह, जेआर डॉ। नीरज त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद प्रो। एमके सिंह ने दिया।

हर स्टॉल पर उमड़ी भीड़

समग्र ग्राम अभियान के तहत विभिन्न विभागों के ख्ख् स्टॉल लगाए गए थे। सभी स्टॉलों का वीसी प्रो। जीसी त्रिपाठी ने जायजा लिया। मेले में एसएस अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से कैंप लगाया गया था। सैकड़ों ऐसे किसाने थे जिनको पहली बार ब्लड के ग्रुप के बारे में पता चला। यहां पर सीएमओ इंचार्ज डॉ। एसके सिंह के निर्देशन में रजनी गुप्ता, आशुतोष कुमार आदि ने किसानों के ब्लड ग्रुप की जांच की। करीब ख्00 लोगों ने इसका लाभ उठाया। कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो। गीता सुब्रमण्यम के निर्देशन में कैंप लगा था। डेंटल साइंस डिपार्टमेंट के प्रो नरेश शर्मा के नेतृत्व में कैंप लगाया गया था।

इनसेट

आइये हम आपको मंच देंगे

वीसी प्रो। त्रिपाठी ने ग्रामीणों को क्7 से ख्ब् दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि आज भी गांव में ऐसे-ऐसे लोग हैं जो फिल्मी कलाकारों से भी बेहतर गाते हैं। ऐसे में आप यहां आइए और हम आपको मंच देंगे।