79 साल के वैलेटिना उलानोवा

जानकारी के मुताबिक रूस में खूनी दादी के नाम से पहचानी जाने वाली तमारा समसोनोवा को हाल ही में पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक इस बूढी महिला ने अपनी डायरी में 11 मर्डर का जिक्र किया है। जिससे यह माना जा रहा है कि क्या इस महिला ने उन 11 लोगों को भी मारकर खा लिया है। उसने अभी हाल ही में 79 साल के वैलेटिना उलानोवा को अपना शिकार बनाया है। उसने उन्हें मारकर खा लिया। इस दौरान मामले की छानबीन कर रही पुलिस का कहना है कि इसने पहले उनसे दोस्ती की। उसके बाद उन्हें नींद की गोली खिलाई। जब वह गहरी नींद में सो गए तो उनके शरीर को कई टुकड़ों में करके खा गई। इसने वैलेटिना उलानोवा लंग्स और आर्गन तक को नहीं छोड़ा।

क्‍या वो 11 लोगों को मार कर खा गई...? एक बूढ़ी सीरियल किलर अरेस्‍ट

मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस दी

यह बात खुद इस महिला ने बताई है। सबसे खास बात तो यह है कि इस बूढी महिला के चेहरे पर पुलिस हिरासत में तनिक भी पछतावा नहीं है। वह पुलिस को सब कुछ बहुत ही आसानी से बता रही है। उसने पुलिस को बताया कि उसे यह सब करने में अच्छा लगता है। हाल ही में जब पुलिस हिरासत में उस महिला से पत्रकार सवार पूछ रहे थे तो वह काफी खुश्ा थी। उसने पत्रकारों से कहा कि अब वे लोग उसके बारे में जान जांएगे और अब पूरी दुनिया को उसका सच बता देंगे। यह उसके लिए काफी अपमान जनक है। इतना ही नहीं चलते समय उसने वहां खड़े लोगों को मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस भी दी।

बाथरूम से चाकू आदि मिली

ऐसे में पुलिस कर्मियों की मानें तो फिलहाल जांच में ये बात सामने आ रही है कि इसने अपने पति को भी अपना शिकार बनाया है। तमारा समसोनोवा के पति कई सालों से गायब है। उनका आज तक कुछ पता नहीं चला है। उनके भी मर्डर की बात कही जा रही है। इसके आलवा कुछ साल पहले उसके घर के समीप एक शरीर पाया गया था। जिसका सिर, हाथ, पैर, आदि गायब था। जिससे अब पुलिस को शक है कि यह सब तमारा समसोनोवा का ही किया हुआ हो सकता है। इसके साथ मामले की जांच में तमारा समसोनोवा के बाथरूम से चाकू आदि मिली है। डायरी में भी 11 लोगों के मर्डर का जिक्र है। इतना ही नहीं वहां पर बिजनेस कार्ड और क्राइम से जुड़ी और भी कई चीजें पुलिस के हाथ लगी है।

Hindi News from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk