RANCHI : रांची यूनिवर्सिटी में सेशन लेट का सिलसिला जारी है। सेशन रेगुलराइलेजशन को लेकर यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन की कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। सेशन में पहले भी विलंब होता था, आज भी सेशन पीछे चल रहा है। अब देखिए न। पीजी सेशन (2012-14) के मामले में रांची कॉलेज ने रांची यूनिवर्सिटी को पीछे छोड़ दिया है। रांची यूनिवर्सिटी में जहां पीजी थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट आना बाकी है, वहीं रांची कॉलेज में पीजी के फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट निकल चुका है। इस तरह रांची कॉलेज के मुकाबले रांची यूनिवर्सिटी के पीजी का सेशन कम से कम छह महीना पीछे चल रहा है।

15 दिन पहले निकला रिजल्ट

रांची यूनिवर्सिटी की तरह रांची कॉलेज में भी पीजी की पढ़ाई सेमेस्टर सिस्टम से होती है। सिलेबस भी एक जैसा है, लेकिन सेशन के मामले में रांची यूनिवर्सिटी और रांची कॉलेज के बीच काफी फासला है। पीजी के सेशन 2012-14 की बात करें तो रांची कॉलेज में फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट 15 दिन पहले निकल चुका है, जबकि रांची यूनिवर्सिटी के पीजी स्टूडेंट्स थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस तरह रांची कॉलेज में जहां पीजी सेशन रेगुलर है, वहीं रांची यूनिवर्सिटी का पीजी सेशन बैक चल रहा है।

तीन महीने से रिजल्ट का इंतजार

रांची यूनिवर्सिटी के पीजी थर्ड सेमेस्टर के स्टूडेंट्स पिछले तीन महीने से रिजल्ट निकलने का इंतजार कर रहे हैं। पीजी सेशन 2012-14 के थर्ड सेमेस्टर का एग्जाम एग्जाम इस साल अप्रैल में हुआ था, लेकिन रिजल्ट आना बाकी है। इसके बाद फाइनल सेमेस्टर के क्लासेज चलेंगे और फिर एग्जाम होंगे। ऐसे में लेट चल रहे सेशन का और लेट होना लाजिमी है।

25 सौ स्टूडेंट्स टेंशन में

रांची यूनिवर्सिटी में 23 पीजी डिपार्टमेंट्स हैं। इन डिपार्टमेंट्स में करीब 25 सौ स्टूडेंट्स एमए की पढ़ाई कर रहे हैं। सेशन के विलंब होने से ये स्टूडेंट्स खासे परेशान हैं। सेशन रेगुलर करने के लिए जब स्टूडेंट्स वीसी से मिले तो उन्होंने सिर्फ यही कहा कि इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इन स्टूडेंट्स के साथ दिक्कत