RANCHI : रांची जिले में सात नए प्राइवेट स्कूल खुलेंगे, जबकि पूरे राज्य में 26 स्कूलों के एफिलिएशन को राज्य सरकार ने एनओसी दे दिया है। इनमें इनमें चार स्कूलों को आइसीएसई तथा शेष 22 स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड की सम्बद्धता के लिए एनओसी दिया गया है। इसके तहत गढ़वा में दो, दुमका में दो, रामगढ़ में एक, लोहरदगा में एक, जमशेदपुर में दो, गोड्डा में एक, धनबाद में एक, बोकारो में तीन और हजारीबाग, चतरा, जामताड़ा, लातेहार, गिरिडीह, कोडरमा और चतरा में एक-एक स्कूल शामिल है। खास बात है कि शहर के साथ-साथ रूरल एरिजाज में भी ये स्कूल खोले जाएंगे।

पिछले साल 20 को मिला था एनओसी

उल्लेखनीय है कि निजी स्कूलों को सीबीएसई, आइसीएसई या अन्य किसी बोर्ड से सम्बद्धता के लिए राज्य सरकार से एनओसी लेना पड़ता है। पिछले साल राज्य सरकार ने 20 ऐसे स्कूलों को एनओसी प्रदान किया था। इस साल पांच माह में ही एनओसी प्राप्त करनेवाले स्कूलों की संख्या बढ़ गई।

किस जिले में कितने खुलेंगे प्राइवेट स्कूल

रांची 7

गढ़वा 2

दुमका 2

रामगढ़ 1

लोहरदगा 1

ईस्ट सिंहभूम 2

गोड्डा 1

धनबाद 1

बोकारो 3

हजारीबाग 1

जामताड़ा 1

लातेहार 1

गिरिडीह 1

कोडरमा 1

चतरा 1

रांची में खुलने वाले स्कूल

- दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल, मांडर, रांची

- कार्मेल स्कूल, ब्रांम्बे, रांची

- लोहिया पब्लिक स्कूल, नगड़ी, रांची

- मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, मांडर

- जेके इंटरनेशनल स्कूल, रातू

- साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू

- बेथनी कान्वेंट स्कूल, रातू, रांची