-टाटा स्टील के 5 पुरुष और 2 महिलाकर्मियों को मिलेगा पुरस्कार

JAMSHEDPUR: टाटा स्टील के सात कर्मचारियों को प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार से नवाजा जाएगा। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। निजी क्षेत्र में टाटा स्टील के सात कर्मचारियों सहित टाटा मोटर्स के तीन कर्मचारियों एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज व एक्साइड इंडस्ट्रीज को मिलाकर क्8 कामगारों का नाम श्रम पुरस्कार के लिए घोषित किया गया है। ये पुरस्कार केंद्र और राज्य सरकारों के विभागीय तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं भ्00 या इससे अधिक कर्मियों की निजी क्षेत्र की इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों को उनके विशिष्ट प्रदर्शन, नवाचार की योग्यताओं, उत्पादकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान तथा साहस और सजगता के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों को श्रम रत्‍‌न, श्रम भूषण, श्रम वीर/वीरांगना और श्रम श्री/देवी में वर्गीकृत किया गया है। टाटा स्टील के पांच पुरुष कर्मियों को श्रमवीर व एक-एक महिला कर्मी को श्रम वीरांगना व श्रमदेवी का पुरस्कार मिलेगा।

नाम - पद - विभाग - पुरस्कार की श्रेणी

क्। संजय कुमार सिन्हा, सीनियर एसोसिएट, एलडी-फ्, श्रमवीर

ख्। अरुण कुमार, सीनियर एसोसिएट, एलडी-फ्, श्रमवीर

फ्। अमित प्रकाश, सीनियर एसोसिएट, एलडी-फ्, श्रमवीर

ब्। संजय कुमार सिंह, फोरमैन, आयरन मेकिंग, श्रमवीर

भ्। अजंता बासुमल्लिक, फोरमैन, इलेक्ट्रिकल, श्रम वीरांगना

म्। संतोष गणपत राउत, ऑपरेटर, सीआरसीडब्ल्यू, श्रमवीर

7. सोनी सिंह, सीनियर एसोसिएट, सिंटर प्लांट चार, श्रमदेवी

ये भी होंगे सम्मानित

टाटा मोटर्स लिमिटेड के श्रीहरि मोहन दुबे को श्रम भूषण, लखनऊ प्लांट केजगदीश चंद्र गुप्ता को श्रमवीर व माली कैलाश विट्ठल को श्रमश्री पुरस्कार मिलेगा।

यह भी जानें

श्रम रत्न : श्रम पुरस्कारों में यह सर्वोच्च पुरस्कार (एकल) है। इसमें दो लाख रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

श्रम भूषण : श्रम भूषण पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

श्रम वीर/वीरांगना : श्रम वीर/श्रम वीरांगना पुरस्कार के तहत म्0 हजार रुपए नगद प्रदान किए जाते हैं।

श्रमश्री/श्रमदेवी : इसमें ब्0 हजार रुपए नगद दिया जाता है।