आगरा। थाना सिकंदरा स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने वहां से लड़के व लड़कियों को बरामद किया। पुलिस ने मैनेजर व एक कर्मचारी को पकड़ा। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि सील लगने के बाद फिर से होटल में गलत काम कैसे शुरु हो गया। आस पास के लोग भी इससे परेशान हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम पर आई थी सूचना

शुक्रवार की सुबह एरिया के किसी ने सौ नम्बर पर होटल में देह व्यापार की सूचना दी इसके बाद पुलिस टीम वहां पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक होटल से एक लड़का भाग गया जबकि एक लड़की मिली। पुलिस ने होटल के मैनेजर व एक कर्मचारी को पकड़ कर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। लोगों के मुताबिक सुबह दो लड़की तीन लड़के आए थे। तीन लड़कियां पहले से होटल में थीं। लेकिन पुलिस ने मात्र एक लड़की को बरामद किया है। लोगों का कहना है कि होटल में पहले भी सील लग चुकी है। इसके बाद फिर से होटल में कारोबार शुरु हो गया। पुलिस के मुताबिक होटल में कब-कब सील लगी। होटल सील होने के बाद कैसे चल रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है। थाना सिकंदरा में इस होटल के अलावा और भी कई होटल हैं जहां पर इस तरह के काम होते हैं। सीओ रवीना त्यागी का कहना है कि मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।