- आंगनबाड़ी सेविका निकली संचालिका

- किराए के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, मकान मालिक लेता था हिस्सा

- पुलिस के आने की भनक मिलते ही पिछे के रास्ते से भागे कस्टमर

PATNA CITY : बजरंगपुरी एरिया में सेक्स रैकेट चलाने का एक मामला सामने आया है। कस्टमर्स को लुभाने के लिए इसकी संचालिका अपनी क्क् साल की बेटी का इस्तेमाल कर रही थी। कस्टमर के घर में आते ही संचालिका और उसकी सहयोगी सेक्स करती थी। रैकेट के जरिए संचालिका डेली क्0 से क्भ् हजार रुपए की कमाई कर रही थी। सेक्स रैकेट का खुलासा आलमगंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार को रेड कर किया। मौके से पुलिस ने रैकेट की संचालिका समेत दो महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जबकि पुलिस के आने की भनक लगते ही पीछे के दरवाजे से तीन कस्टमर फरार हो गए। ये सेक्स रैकेट किराए के घर में काफी दिनों से चल रहा था। दरअसल एसएसपी मनु महाराज को सेक्स रैकेट के बारे में गुप्त इंफॉरमेशन मिली थी। इसके बाद पटना सिटी के एसडीपीओ राजेश कुमार की अगुआई में आलमगंज थाने की पुलिस ने कार्रवाई की। रेड के पहले घर के बाहर सादे लिवास में कुछ पुलिस वालों को लगाया गया था। रेड के दौरान पुलिस टीम ने मौके से ब् हजार 9फ्0 रुपए, कंडोम के क्ख् पैकेट, यूज किए गए कंडोम के क्0 पैकेट, शराब की बोतल सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया।

दो महीने से चल रहा था रैकेट

पुलिस टीम ने बजरंगपुरी में रहने वाले हरदेव पंडित के घर में रेड किया। जहानाबाद की रहने वाली पिंकी (बदला हुआ नाम) ने घर को पिछले दो महीने से किराए पर ले रखा था। किराए पर घर लेने के बाद से उसने सेक्स रैकेट चलाना शुरू कर दिया। रकैट चलाने में पुलिस के हाथ आई खुशी (बदला हुआ नाम) पिंकी की हेल्प करती थी। पिछले दो महीने से दोनों मिलकर रैकेट चला रही थी। घर में डेली फ्-ब् कस्टमर्स का आना-जाना होता था। जिनसे एक से डेढ़ हजार रुपए वसूले जाते थे।

आंगनबाड़ी सेविका है संचालिका

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब संचालिका पिंकी और खुशी से पूछताछ की तो दोनों ने सच्चाई उगलनी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं जहानाबाद की रहने वाली हैं। दोनों के हसबैंड और फैमली वहीं रहती हैं। रैकेट की संचालिका पिंकी देवी जहानाबाद के एक आंगनबाड़ी में सेविका है। कम रुपए मिलने के कारण उसने सेक्स रैकेट का धंधा शुरू किया। वहीं, खुशी ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात पिंकी से हुई। खुशी पहले घरों में दाई का वर्क करती थी। पिंकी ने उसे इस काम के बारे में बताया और इससे होने वाले मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद से वह रैकेट चलाने में दोनों एक साथ हो गई।

मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर

पुलिस ने मकान मालिक हरदेव पंडित के खिलाफ आलमगंज थाने में एफआईआर दर्ज किया है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि हरदेव पंडित को सेक्स रैकेट के बारे में पहले से पता था। दोनों महिलाओं से वह अपना हिस्सा लिया करता था। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने इसका खुलासा किया है। फिलहाल वह फरार चल रहा है। दोनों महिलाओं को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।