RANCHI: खेलगांव में सेक्स रैकेट में गिरफ्तार क्9 वर्षीया सीमा(बदला हुआ नाम) का कहना है कि वह दुर्गापुर में एक हॉस्टल में रहकर बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। अगस्त, ख्0क्म् में एक दिन ट्रेन से घर जा रही थी। ट्रेन में ही उसे एक आंटी मिली जो फोन पर किसी को नौकरी दिलाने की बात कह रही थी। यह सुन सीमा ने भी उससे बातचीत की। कहा कि उसे भी जॉब चाहिए। एक महीने बाद आंटी ने सीमा को कॉल किया और कहा कि उसे सेल्स मार्केटिंग मैनेजर की नौकरी मिल गई है। उसे पटना जाना होगा। वह जॉब की बात सुनकर आंटी के साथ पटना चली गई। वहां आने पर उसे एक ड्राइवर के साथ कहीं भेज दिया गया। आंटी ने कहा ऑफिस जाओ, इंटरव्यू दो जॉब पक्की हो गई है। इसके बाद सीमा ड्राइवर के साथ चली गई। जब वह ऑफिस पहुंची तो कहा कि उसके एजुकेशन सर्टिफिकेट देख लीजिए? पर, ऑफिस के लोगों ने कहा कि अब उसे लोगों को खुश करना है। इसके बाद उसे पटना के एक ब्यूटी पार्लर में ले जाया गया, जहां जबरन उससे गंदे काम करवाए गए। वहां उस पर पहरा लगा दिया गया। पता चला कि आंटी ने सेक्स रैकेट के दलाल के हाथों उसे बेच दिया है।

रूद्रा ने धमकी देकर बुलाया रांची

सीमा ने पुलिस को बताया कि वह वहां से किसी तरह छुटकर वापस दुर्गापुर चली गई। कुछ दिनों बाद सेक्स रैकेट के सरगना रूद्रा ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। कहा- तुम्हारा न्यूड फोटो मेरे पास है। रांची आ जाओ, वरना सोशल मीडिया में डाल दूंगा। इसके बाद वह ख्ख् मार्च को दुर्गापुर से रांची आ गई। रूद्रा उससे नहीं मिला, बल्कि खेलगांव के एक फ्लैट में रखवा दिया। गिरफ्तार दूसरी लड़की ने भी कहा कि उसे भी रूद्रा ने न्यूड फोटो की धमकी देकर ही रांची बुलाया था। इसी दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

जेल भेजे गए आरोपी

खेलगांव ओपी पुलिस ने सेक्स रैकेट के गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने उन लड़कियों के पेरेंट्स को भी मामले की जानकारी दे दी है।

रांची में चल रहे क्भ् सेक्स रैकेट

रांची में सेक्स रैकेट के ऐसे क्भ् गिरोह शामिल हैं। जो कोलकाता, दुर्गापुर, लच्छीपुर की लड़कियों को लाकर यहां सेक्स रैकेट चलाते हैं। इनमें से एक सेक्स रैकेट की सरगना है। वह बंगाली है और राजधानी में वह भाभी के नाम से चर्चित है। वह व्हॉटसएप्प नहीं, बल्कि फोन पर ही धंधा करती है। उसके गिरोह में शादीशुदा महिलाएं भी हैं। जिसे चंद पैसे मिलते हैं और पैसे की आस में इस धंधे से जुड़ी हैं।

बरियातू की भाभी है मास्टरमाइंड

सेक्स रैकेट का धंधा अब होटलों में नहीं, बल्कि किराए के मकानों, फ्लैट आदि में हो रहा है। सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड भाभी भी बरियातू एरिया में अपना धंधा चला रही हैं। कुछ सेक्स रैकेट बूटी मोड़ के पास एक फ्लैट में चलता है। राजधानी में चल रहे सेक्स रैकेट को सफेदपोशों का संरक्षण प्राप्त है।