RANCHI: यदि आप भी व्हाट्सएप्प पर दनादन दोस्ती बढ़ा रहे हैं, तो अलर्ट हो जाइए। क्योंकि अनजान लोगों से ये दोस्ती आपको महंगी पड़ सकती है। ब्लैकमेलिंग की ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां कई लोगों की हंसती-खेलती जिंदगी पल भर में बर्बाद हो गई है। जबकि ज्यादातर मामले लोक-लाज के कारण थानों तक नहीं पहुंचते। खासकर घर से दूर दूसरे शहर में हॉस्टल या लॉज में रहकर पढ़ाई करनेवाली युवतियां इसकी ज्यादा शिकार हो रही हैं। फोटो शेयर करने के साथ ही उनकी ब्लैकमेलिंग शुरू हो जा रही है। यह खुलासा ऐसे कई मामले की पुलिस जांच में हुआ है। व्हाट्सएप्प पर पहले दोस्ती, फिर मस्ती। लेकिन जाने-अनजाने हुई छोटी सी भूल से अब रिश्तों की डोर टूटने लगी है।

बेटी की भूल, मां की परेशानी

एक विक्टिम की मां व्हाट्सएप्प पर बेटी से हुई भूल को लेकर परेशान हैं और पुलिस के पास चक्कर लगा रही हैं। उनकी बेटी के व्हाट्सएप्प की आपत्तिजनक तस्वीर उसके पति को भेजने की धमकी देकर लगातार ब्लैक मेलिंग की जा रही है। अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस को नामजद युवक की तलाश है।

केस क्

एक फोटो के कारण कैंसिल हुई शादी

एक युवती की शादी औरंगाबाद में तय हुई। वर पक्ष ने पहली ही नजर में लड़की को पसंद कर लिया। जल्दबाजी में तिलक की रस्म भी अदा हो गई। बाद में पता चला कि युवती ने व्हाट्सअप पर अपने एक दोस्त को कुछ तस्वीरें भेजी थीं, जिसे ढाल बनाकर उस युवक ने उसके साथ संबंध बना लिया। जब यह तस्वीर वर पक्ष के हाथ लगीं, तो उसने शादी का इरादा ही बदल दिया। युवती हॉस्टल में रहकर रांची के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।

केस ख्

ब्वायफ्रेंड को फोटो भेजना जी का जंजाल

ओडि़शा की एक युवती की शादी रांची के एक युवक से तय हुई। तैयारी तक शुरू कर दी गई। अचानक लड़के के माता -पिता को किसी ने बता दिया कि वो जिसे बहू बनाकर घर ला रहे हैं, उसका चाल-चलन ठीक नहीं है। पता चला कि पहले से ही उसका एक ब्वॉयफ्रेंड है, जिसके पास उसकी कई तस्वीरें हैं। इसकी जानकारी लड़का ने अपने परिजनों को दी और रिश्ता टूट गया। लड़की तुपुदाना इलाके की रहनेवाली है।

बॉक्स

ब्यूटी कांटेस्ट के नाम पर ब्लैकमेलिंग

रांची में ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बहाने लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोपी सुनील सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पटना के रहने वाले सुनील सिंह के साथ उसकी सहयोगी यामिनी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। इनके खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को रांची के रॉक गार्डेन से उस वक्त पकड़ा था, जब ये लोग कुछ लड़कियों के साथ फोटो शूट कर रहे थे। आरोप के मुताबिक, बीते छह महीने से आरोपी सुनील और यामिनी रांची में लड़कियों को ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए बुलाया करते थे। लड़कियों से वादा किया जाता था कि वे उन्हें मिस इंडिया बनवा देंगे। इस काम के लिए चार-पांच लड़कियों को चुना जाता था, फिर कम कपड़ों में शूटिंग की जाती थी। कम कपड़ों वाली फोटो का एमएमएस बनाकर वे युवतियों को ब्लैकमेल किया करते थे।

डॉक्टर ने असिस्टेंट का किया रेप

रांची के एक डॉक्टर पर धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए यौन शोषण करने का आरोप लगा था, कांके रोड की रहने वाली कविता चक्रवर्ती (बदला हुआ नाम) ने शहर के प्रसिद्ध आई स्पेशलिस्ट डॉ आरके ठाकुर पर यह आरोप लगा था, जिनका क्लिनिक पी नारायण नेत्रालय रांची के थड़पखना में है। पीडि़ता ने इस संबंध में लोअर बाजार थाने में डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अभी तक मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है।

क्वोट

शहर में ऐसे कुछ युवक शामिल हैं, जो लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण कर रहे हैं। इनमें कई युवक शादीशुदा महिलाओं को भी झांसे में लेते हैं, जिनका कंप्लेन होती है। उन्हें अरेस्ट कर जेल भेजा जाता है।

-शंभू कुमार सिंह, सिटी डीएसपी, रांची