सहेली के साथ पांच साल पहले आई थी

युवक ने महिला को साथ में रख किया शोषण

आगरा। थाना जगदीशपुरा में एक महिला ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला अपनी सहेली के साथ पांच साल पहले ढाका से आगरा घूमने आई और सहेली से बिछड़ कर यहां पर ही रह गई। एक युवक व उसके दो साथियों ने उसे दिलासा दिया। एक युवक ने उसे अपने साथ रख लिया। बिना शादी किए उससे संबंध बनाए। साथ ही होटलों में भी उसे लोगों के सामने परोस दिया। पीडि़ता ने थाना जगदीशपुरा में शिकायत की है।

सहेली के साथ आई थी

मूल रूप से बांग्लादेश ढाका निवासी महिला वर्तमान में बोदला में रह रही है। महिला पांच साल पूर्व अपनी सहेली के साथ ताज देखने आगरा आई थी। ताज देखने के दौरान उसकी सहेली बिछड़ गई। वह अकेली हो गई। उस दौरान उसे बोदला निवासी तीन युवक मिल गए। युवकों ने उसके साथ सहानुभूति दिखाई।

युवक ले आया घर पर

महिला ने कहा कि वह अपने घर कैसे जाएगी। वह हिंदी भी ठीक से नहीं जानती है। इस पर युवक उसे अपने घर ले आया। उसे सहानुभूति दी। युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन महिला ने मना कर दियाए महिला गैर मजहबी थी। लेकिन वह उसके साथ रही क्यों कि वह यहां पर किसी को नहीं जानती थी। महिला रुपया जोड़ कर अपने देश वापस लौटना चाहती थी।

होटलों जाकर जिस्मफरोशी कराई

साथ में रहने के दौरान युवक ने उस महिला के साथ संबंध बना लिए। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि युवक उसे होटलों में ले जाता था। वहां पर उसे कई लोगों के सामने परोस दिया। उससे लगातार जिस्मफरोशी कराई। विरोध करने पर युवक उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला के गर्भवती होने पर भी युवक की हरकतें नहीं रुकी। पीडि़ता ने थाना जगदीशपुरा में शिकायत की है।