RANCHI : वेडनसडे को क्8भ्7 के अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का क्भ्7वां शहादत दिवस एचईसी एरिया के सेक्टर थ्री में मनाया गया। इस मौके पर अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहादत दिवस पर इस प्रोग्राम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, झारखंड सेनानी कोष, होम डिपार्टमेंट व एचईसी के संयुक्त सहयोग व शाहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से हुआ। प्रोग्राम के चीफ गेस्ट होम डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एनएन पांडेय, एचएन सिंह, गोवर्धन सिंह, शहीदों के परिजन व झारखंड सेनानी कोष के मेंबर लाल प्रवीर नाथ शाहदेव थे। संस्कृतिकर्मी मेघनाथ महतो एवं उनके साथियों द्वारा नगपुपी गीत-संगीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर लाल राजेश नाथ शाहदेव, सुनीता शाहदेव, श्रीकांत मुंडा, हरिराम रजवार, बसंत रजवार, कैलाश नायक, शेखावत अली, एहतेशाम अली, राम प्रताप सिंह, बजरंग प्रसाद सिंह, कुमुदनी लकड़ा, दिपू प्रजापति, अनिल, परमेश्वर सिंह, बसंत दूबे समेत कई लोग मौजूद थे।