1- शम्मी कपूर का जन्म 1931 में 21 अक्टूबर को हुआ था। उनका नाम शमशेर राज कपूर रखा गया था। वो अपने घर के बड़े प्यारे बेटे थे लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी खुद संवारने का फैसला किया। शम्मी कपूर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। उन्होंने कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया। दिल देके देखो, जंगली, कश्मीर की कली, जानवर, तीसरी मंजिल, एन इवनिंग इन पेरिस जैसी बेहतरीन फिल्मों से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। 

 

हैकिंग और शम्‍मी कपूर,बॉलीवुड के याहूमैन का यह कनेक्‍शन किसी को नहीं पता

2- शम्मी कपूर बहुत अच्छे तैराक थे पर फिल्म बदतमीज शूटिंग के दौरान डाइविंग सीन में उनकी दो पसलियां टूट गई थी। शम्मी को टेक्नोलॉजी का भी बहुत शौक था। उन्होंने कई इंटरनेट ग्रुप जैसे इथिकल हैकर्स एसोसिएशन और द इंटरनेट यूजर कम्यूनिटी ऑफ इंडिया की स्थापना की थी। 1948 में उन्होंने बतौर जूनियर आर्टिस्ट पहली नौकरी की थी। इस नौकरी में उन्हें 50 रुपये महीना मिलते थे। 

हैकिंग और शम्‍मी कपूर,बॉलीवुड के याहूमैन का यह कनेक्‍शन किसी को नहीं पता

3- 1953 में फिल्म जीवन ज्योति से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शम्मी कपूर ने तुमसा नहीं देखा, सिंगापुर, कॉलेज गर्ल, प्रोफेसर, ब्रह्मचारी और अंदाज जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं। फैशन और स्टाइल के मामले में उस वक्त युवाओं के लिए आइडल रहे शम्मी कपूर को गाड़ियों का बहुत शौक था। 1968 में फिल्म ब्रम्हचारी के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। 

हैकिंग और शम्‍मी कपूर,बॉलीवुड के याहूमैन का यह कनेक्‍शन किसी को नहीं पता

4- अनु कपूर से बात करते हुए शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने एक रेडियो शो में बताया था कि उन्होंने पहली गाड़ी फिल्म प्रोड्यूसर इरानी की फिल्म से ली थी। शम्मी कपूर न केवल अच्छी एक्टिंग के लिए जाने जाते थे बल्कि उस समय उनका डांस भी चर्चा का विषय था। लड़किया उनके डांस मूव्स पर मरती थीं। आज भी लोग उनके गानों पर झूमने लगते हैं।

हैकिंग और शम्‍मी कपूर,बॉलीवुड के याहूमैन का यह कनेक्‍शन किसी को नहीं पता

5- उनकी पहली पत्नी का नाम गीता बाली था। वो एक अभिनेत्री थीं। गीता से शम्मी की मुलाकात एक फिल्म के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और 4 महीने बाद ही दोनों ने मुंबई के बाणगंगा मंदिर में शादी कर ली। जुलाई 1956 को दोनों एक बेटे के पिता बने।  इसके लगभग 5 साल बाद साल 1961 में दोनों की एक बेटी हुई।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk


Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk