-प्रै1िटस करते व1त विवाद में अपराधियों ने मारी गोली

-दूसरा साथी अभिमन्यु ज2मी, बयान लेने पहुंची ब1सर पुलिस

BUXAR/PATNA: अपराधियों में कानून का कोई डर ही नहीं है तभी तो मामूली बात पर भी किसी की जान ले लेते हैं। बक्सर के औद्योगिक थाना के छोटकी बसौली में शुक्रवार की शाम हुई हत्या से कई सवाल उठने लगे हैं। गांव का शंकर अपने दोस्त चिलबिली से आए अभिमन्यु के साथ फौज में भर्ती होने के लिए शुक्रवार की शाम सड़क पर दौड़ने की प्रैक्टिस कर रहा था। इसी बीच वहां से गुजर रहे कार सवार कुछ लोगों ने रास्ता मिलने में देरी होने पर गाली-गलौज की। इसके बाद मोबाइल पर कॉल कर किसी को बुलाया और उनके बुलावे पर पहुंचे बाइक सवार युवकों ने आते ही गोलीबारी शुरू कर दी।

दोस्त अभिमन्यु घायल

जिसमें परशुराम यादव के पुत्र शंकर यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, उसके साथ दौड़ने की प्रैक्टिस कर रहे चिलबिली के अभिमन्यु सिंह गोली लगने से घायल हो गए। छोटकी बसौली के जगनारायण यादव रिटायर्ड फौजी हैं और उन्हीं से दोनों युवक सेना में भर्ती होने की ट्रे¨नग ले रहे थे। अभिमन्यु की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल से देर रात वाराणसी रेफर किया गया। जख्मी युवक का बयान लेने औद्योगिक थाने की पुलिस वाराणसी रवाना हुई। उसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

कार सटने से हुआ विवाद

घटना की पूरी जानकारी देते औद्योगिक थानाध्यक्ष शिवनारायण राम ने बताया कि गोलीबारी की घटना में स्थानीय शंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी जख्मी युवक का फर्द बयान लिया जा रहा है जिसके बाद ही आरोपितों के नाम की जानकारी मिल पाएगी। वैसे अब तक दिए गए बयान के अनुसार घटना के वक्त दोनों युवक आर्मी की तैयारी को ले दौड़ने की प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी बक्सर की ओर से जा रही कार पार करने लगी जिसमें सट जाने के कारण विवाद हुआ।

परिजनों को थी उम्मीद

शंकर के पिता परशुराम यादव ने बिलखते हुए बताया कि दोनों युवक काफी दिनों से रोज सुबह-शाम दौड़ लगाने जाते थे। परिवार को उम्मीद थी कि उनके लाडला का इस बार मिलिट्री में जरूर चयन हो जाएगा। पर नियति ने सारे सपनों पर पानी फेर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शंकर का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल लोगों का नाम अभी नहीं मिल पाया है।