शादी की 5वीं सालगिरह पर खास संदेश
इंडियन टीम के गब्बर बल्लेबाज शिखर धवन ने सोमवार को शादी के पांच साल पूरे कर लिए। इस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी आयशा के नाम एक प्यार भरा मैसेज लिखा, 'साथ रहे हमारा जन्मों जन्मों तक करता हूं ये दुआ, तेरे दर पे झुके सर मेरा है मेरी यह रजा। लव यू..विश यू ए वैरी 5th एनिवर्सिरी।' वहीं आयशा ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर धवन को खास अंदाज में विश किया।
दो बच्‍चों की मां पर आया था शिखर धवन का दिल,तस्‍वीरों में देखिए कैसी बीत रही है उनकी मैरिड लाइफ
10 साल बड़ी हैं धवन की पत्नी
शिखर धवन की पत्नी आयशा उनसे 10 साल बड़ी हैं। धवन की उम्र 31 साल है वहीं आयशा 41 साल की हैं। आयशा एक ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर रह चुकी हैं। हालांकि शादी के बाद अब वह अपना परिवार संभाल रहीं।
दो बच्‍चों की मां पर आया था शिखर धवन का दिल,तस्‍वीरों में देखिए कैसी बीत रही है उनकी मैरिड लाइफ
फेसबुक पर देखा और प्यार हो गया
धवन और आयशा की प्रेम कहानी फेसबुक पर शुरु हुई थी। एक दिन धवन अपने साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह के साथ फेसबुक चला रहे थे तभी धवन की नजर एक प्रोफाइल पर टिक गई यह कोई और नहीं आयशा थीं। धवन ने तुरंत आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। आयशा ने भी उसे एसेप्ट कर लिया फिर दोनों की बातें शुरु हो गईं।
दो बच्‍चों की मां पर आया था शिखर धवन का दिल,तस्‍वीरों में देखिए कैसी बीत रही है उनकी मैरिड लाइफ
2 बच्चों की मां से की धवन ने शादी
धवन और आयशा एक-दूसरे को चाहने लगे थे। फिर दोनों ने शादी का मन बनाया लेकिन धवन के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था क्योंकि आयशा पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी। शिखर ने किसी तरह अपने पैरेंट्स को मनाया और फिर 30 अक्टूबर 2012 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
दो बच्‍चों की मां पर आया था शिखर धवन का दिल,तस्‍वीरों में देखिए कैसी बीत रही है उनकी मैरिड लाइफ
आयशा की पहली शादी से दो बेटियां रिया और आलियाह हैं। बाद में 2014 में धवन एक बेटे के पिता बने और आयशा ने जोरावर को जन्म दिया। अब धवन की फैमिली में तीन बच्चे हैं।
दो बच्‍चों की मां पर आया था शिखर धवन का दिल,तस्‍वीरों में देखिए कैसी बीत रही है उनकी मैरिड लाइफ
शादी के इतने सालों बाद भी धवन और उनकी पत्नी आयशा के बीच कभी भी मनमुटाव नहीं हुआ। दोनों खुशी-खुशी यह रिश्ता निभा रहे।
दो बच्‍चों की मां पर आया था शिखर धवन का दिल,तस्‍वीरों में देखिए कैसी बीत रही है उनकी मैरिड लाइफ
धवन जिस तरह अपने बेटे जोरावर को प्यार करते हैं, उसी तरह आयशा की बेटियों को भी उतना ही दुलार देते हैं।

सोशल मीडिया पर धवन अपनी पत्नी के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर कराते रहते हैं जिसमें दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिलती है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk