शिवानी के आरोपी पति-ससुर और सास गिरफ्तार, दानवती का आरोपी ससुर भी पकड़ा

BAREILLY: दहेज की खातिर शिवानी की जान लेने वाले आरोपी पति, ससुर और सास को थर्सडे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, शिवानी की ननद पुलिस गिरफ्त से दूर है। इसके अलावा बारादरी में भी दहेज की खातिर दानवती को जलाकर मारने वाले आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

घर लेट पहुंचने की वजह से करते थ्ो परेशान

पुलिस के अनुसार शिवानी ने कमरे में बंद करके सुसाइड किया था। क्योंकि रात में पति और ससुर बीसलपुर में दावत खाने गए थे। पड़ोसियों ने इस बात को स्वीकारा है। शिवानी ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वह घरों पर भी दुल्हन को सजाने जाती थी, जिसके चलते वह कभी-कभार लेट हो जाती थी। इसी बात को लेकर पति और ससुराल वाले झगड़ा कर उसे प्रताडि़त करते थे। पोस्टमार्टम में भी हैंगिंग आया हैं। परिजनों ने दहेज की खातिर जान लेने की एफआईआर दर्ज करायी है। परिजनों ने पति के दूसरी महिला से भी अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। इसी के तहत पति लकी शर्मा, ससुर काशीनाथ और सास मीना को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दानवती की ब् फरवरी ख्0क्भ् को दहेज की खातिर घर में जलाकर हत्या कर दी गई थी। दानवती की 7 महीने पहले ही शादी हुई थी। इस मामले में दानवती का ससुर मुन्नालाल फरार चल रहा था। थर्सडे को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।