ऐसा है मामला
इसके अलावा पुलिस के एक अधिकारी ने ये भी बताया कि पूजा ने न सिर्फ कर्मचारी की पिटाई की, बल्िक उसके साथ बुरी तरह से गाली-गलौज भी की। बात सिर्फ यहीं तक नहीं थमी, पूजा ने बात आगे बढ़ाते हुए बैग से पिस्तौल सरीखी कोई चीज निकाल ली और कर्मचारी को गोली मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि घटना उस समय हुई, जब पूजा बिलिंग काउंटर पर खड़ी थी। देखते ही देखते उसने अचानक से बंदूक निकाली और वहां खड़े दो लोगों पर तान दी। उसने दोनों पर अश्लील टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। मॉडल ने बताया कि वह काउंटर पर खड़े होकर अपने नंबर के आने का इंतजार कर रही थीं। इतने में पीछे खड़े दो व्यक्ितयों ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इतना ही नहीं मॉडल का कहना है कि दोनों ने उसपर अश्लील टिप्पणियां भी की।



अन्य ग्राहकों के पहुंचने पर निकल गए लड़के
मामले को आगे बढ़ता देख दुकान प्रबंधक ने हस्तक्षेप किया। अन्य ग्राहकों के वहां पहुंचने से वह दोनों वहां से चले गए। इसके बाद घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई। मॉडल ने राजेंद्र नगर पुलिस थाने में दोनों पर मामला दर्ज कराया है। अभी फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि पूजा ने जो चीज अपने बैग से निकाली थी, वह बंदूक थी या कुछ और। फिलहाल पुलिस ने बताया है कि दुकान की सीसीटीवी फुटेज से दोनों व्यक्ितयों की पहचान कर ली गई है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

inextlive from Spark-Bites Desk

 

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk