जर्मनी की राजधानी बर्लिन में पिछले दिनों एक लड़की पर सरेआम ऐसा हमला हुआ, जिसे देखकर आप दिल दिमाग हिल जाएगा। इस घटना को देखने के बाद कहना पड़ेगा कि अकेली लड़कियां शायद कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। बर्लिन पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा रिसेंटली जारी किए गए एक cctv फुटेज में देखा जा सकता है कि करीब 26 साल की एक लड़की किसी बिल्िडंग की सीढ़ियां उतर रही है, तभी पीछे से एक शख्स आता है। इस गुंडे टाइप के लडके के एक हाथ में बियर की बोतल तो दूसरे में सिगरेट थी। ये लड़की आधी सीढ़ियों उतर चुकी थी, तभी इस आदमी ने पीछे से लडकी की पीठ पर पूरी ताकत से जोरदार लात मारी। इस लात से लड़की कई फीट उछलकर आठ सीढ़ियों को पारकर जमीन पर मुंह के बल जा गिरी। वीडियो में देखें कि कैसे ये लड़की बनी गुंडागर्दी का आसान शिकार।

 

 

 

 

 

 

 

महिला का घर जलकर हो गया राख, लेकिन ये सरप्राइज देखकर आंखों से बह निकले खुशी के आंसू!

इतने ऊपर से गिरने के कारण भयंकर चोट लगने से वो जोर जोर से रो और चिल्ला रही थी, लेकिन उसे मारने वाला शख्स आराम से वहां से चला गया। इस गुंडे के जाने के बाद उसके पीछे से आए उसके कई साथियों ने पूरे इत्मीनान से लड़की को रोते देखा और बिना कोई मदद किए सिगरेट का धुंआ उड़ाते आराम से निकल गए। और तो और उनमें से एक ने सीढ़ियों पर गिरी हुई बियर बॉटल को भी उठाया, लेकिन लड़की को उसी हाल में छोडकर चला गया। हालांकि घटना के कुछ सेकेंड्स के बाद नीचे खड़े कुछ लोग लड़की की मदद के लिए दौड़कर आए और उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल आलम ये है कि cctv पर चेहरे दिखने के बाद भी पुलिस इन लड़कों को गिररफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि 26 साल की वो विक्टिम लड़की अस्पताल में अपना इलाज करा रही है

शॉकिंग: सीढ़ियों से उतरती महिला को लड़के ने पीछे से मारी लात,कर दी ऐसी हालत

चार साल की मासूम बिना कुसी जुर्म के पांच बार जा चुकी है जेल

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk