- वेडनेसडे मार्निग घटना को दिया अंजाम

- पुलिस ने आरोपी महिला को किया अरेस्ट, अटेम्प्ट टू मर्डर का केस

<- वेडनेसडे मार्निग घटना को दिया अंजाम

- पुलिस ने आरोपी महिला को किया अरेस्ट, अटेम्प्ट टू मर्डर का केस

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: सिविल लाइंस एरिया में वेडनेसडे मार्निग एक महिला ने संदीप नाम के युवक को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया और आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ अटेम्प्ट टू मर्डर मुकदमा दर्ज किया है।

पानी टंकी चौराहे पर मारी गोली

राजरूपपुर पसियाना में रहने वाला शेखर भारतीया का रेखा पासी से पुराना टशन था। वेडनेसडे मार्निग शेखर अपने भाई संदीप के साथ किसी काम के सिलसिले में सिविल लाइंस की ओर जा रहा था। इसी बीच रेखा पासी ने अपने साथियों के साथ उसे पानी की टंकी चौराहे पर रोक लिया। वहां दोनों के बीच पुराने टशन को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी महिला ने शेखर व उसके भाई पर फायर कर दिया। घटना में संदीप को गोली लगी और वह घायल होकर जमीन पर तड़पने लगा। इधर रेखा अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गई। शेखर ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और आरोपी महिला के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने रेखा को अरेस्ट कर लिया।