न्यूज है कि पिछले हफ्ते प्रियंका चोपड़ा ने मिलन टॉकीज मूवी से खुद को अलग कर लिया था. प्रियंका कहना था, ‘वे (मिलन टॉकीज की टीम) दोबारा मेरे पास लौटकर नहीं आए हैं.’ इससे पहले एक्टर इमरान खान ने भी इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए थे. इस मूवी से जुड़े एक क्लोज सोर्स ने बताया, ‘बुलेट राजा के बाद, जहां तिग्मांशू ने सैफ और सोनाक्षी को पहली बार कास्ट किया है, वह और उनकी प्रोड्यूसर एकता कपूर चाहती हैं कि मिलन टॉकीज के लिए भी एक नई जोड़ी को कास्ट किया जाए.

Priyanka and Sraddha

इमरान और प्रियंका की जोड़ी काफी इंटरेस्टिंग भी लग रही थी पर जब इमरान ने इससे हटने का डिसीजन ले लिया तो तिग्मांशू के पास प्रियंका को रिप्लेस करने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचा क्योंकि प्रियंका और शाहिद की जोड़ी तेरी मेरी कहानी में फ्लॉप साबित हुई थी.’ वहीं दूसरी तरफ, श्रृद्धा कपूर आशिकी 2 के बाद एक राइजिंग स्टार के तौर पर देखी जा रही हैं.’ प्रियंका के एक करीबी सोर्स के मुताबिक, ‘पीसी के लिए फिलहाल मैरी कॉम ही सबसे बड़ा इमोशनल चैलेंज है. सात खून माफ, बर्फी और तेरी मेरी कहानी के बाद प्रियंका कुछ अलग करना चाहती हैं.’

                                                                                                                                                           -एजेंसी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk