-बारीडीह पोस्ट आफिस मैदान में 17 तक होगी शिवचर्चा

JAMSHEDPUR: सागर कला मंदिर की ओर से बारीडीह पोस्ट ऑफिस मैदान में श्री शिव शक्ति ज्ञान महायज्ञ और गुप्त नवरात्रि सह शिव चर्चा का आयोजन किया जा रहा है, जो क्7 फरवरी तक चलेगा। इसी क्रम में मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई, जो बारीडीह में स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर आयोजन स्थल तक पहुंची। वहां विधि-विधान के साथ संकल्प कर यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में बतौर मुख्य अतिथि प्रीति सिन्हा शामिल हुई। उन्होंने यज्ञस्थल के पंडाल का उद्घाटन करने के बाद सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा की अगुवाई की। कलश यात्रा में पीतांबर धारण कर क्भ्क् महिलाएं शामिल हुईं। अनुष्ठान में मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव, लता सिन्हा, मधु सिंह, रुबी सिंह, तनुश्री लेंका, वीणा, अरुण सिन्हा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

बुजुर्गो के लिए करमुक्त दवा की मांग

सिंहभूम केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति की गोलमुरी शाखा ने मंगलवार को मिलन समारोह किया, जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष शिवपूजन सिंह व अरविंद विद्रोही बतौर अतिथि उपस्थित थे। अपने संबोधन में सिंह ने संगठन द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था ने मांग की है कि अन्य राज्यों की तरह यहां भी बुजुर्गो को करमुक्त दवा मिले। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि राज्यों में बुजुर्ग व्यक्तियों को टैक्स फ्री दवा मिलती है, यह झारखंड में भी होना चाहिए। उमेशचंद्र सिंह के संचालन में हुए समारोह में स्वागत भाषण मुनेश्वर झा व धन्यवाद ज्ञापन भरत सिंह ने किया। इस अवसर पर टेल्को थानाक्षेत्र के अध्यक्ष यमुना तिवारी, कदमा के विनोद कुमार गुप्त, सीतारामडेरा अध्यक्ष गौतम दुबे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्निवेश श्रीवास्तव, पी। चटर्जी, नारायण झा, मामराज गुप्ता, देवकुमार सिंह, अनिल कुमार राय, उमाकांत सिंह, सुखदेव सिंह, हेमचंद्र राम आदि सक्रिय रहे।