JAMSHEDPUR: नव वर्ष के उपलक्ष्य में एनएच-33 स्थित वसुंधरा एस्टेट में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 25 दिसंबर से आरंभ होगा। इसकी पूर्णाहुति एक जनवरी को होगी। वृंदावन से आए श्रीकृष्ण प्रेम रसावतार स्वामी वृजनंदन शास्त्री रोजाना दोपहर तीन बजे से व्यासपीठ पर आसीन होकर श्रीमद्भागवत कथा का भक्तों को रसपान कराएंगे। यह धार्मिक आयोजन किरण शर्मा, उमाशंकर शर्मा और उनके पुत्र कृष्णा उर्फ काली शर्मा परिवार द्वारा किया जा रहा है। भागवत कथा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, खाद्य आपूर्ति एवं संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद लक्ष्मण गिलुवा, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, महानगर भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा समेत समाज के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के कृष्णा उर्फ काली शर्मा ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ 25 दिसंबर को दोपहर एक बजे कलश यात्रा एवं व्यास पूजन से होगा। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्त गण शामिल होंगे। ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन एक जनवरी को सुदामा चरित्र, पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन होगा। भंडारा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल होंगे।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम

-25 दिसंबर को दोपहर एक बजे कलश यात्रा एवं व्यास पूजन से कथा का शुभारंभ

-26 दिसंबर को व्यास-नारद संवाद, पांडव चरित्र, शुकदेव चरित्र पर प्रवचन

- 27 दिसंबर को जड़ भरत, कपिल देवहुति संवाद पर प्रवचन

-28 दिसंबर को ध्रुव चरित्र, राजा बलि, वामन भगवान प्रसंग पर प्रवचन

-29 दिसम्बर को श्रीराम-कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव पर प्रवचन

-30 दिसंबर को श्रीकृष्ण लीला एवं गोवर्धन लीला पर प्रवचन

-31 दिसंबर को उद्धव चरित्र, श्रीकृष्ण मथुरा गमन, रुक्मिणी मंगल पर प्रवचन

-एक जनवरी को सुदामा चरित्र, पूर्णाहुति एवं भंडारा