BAREILLY : इस दीपावली मां लक्ष्मी जी की कृपा समस्त वर्ग के लोगों पर होगी। ज्योतिषाचार्य की मानें तो गणेश-लक्ष्मी की कृपा इस बार सभी राशि के जातकों पर होगी। बशर्ते मां की पूजा शुभ मुहूर्त में की जाए। सभी राशि के जातक मां लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान के साथ शाम म्.क्भ् से क्क्.फ्0 के बीच कर सकते हैं।

हस्थ आश्रम -गृहस्थ आश्रम के लोग शाम भ्.क्8 से 8.भ्0 और रात क्क्.फ् से क्.ख्फ् मिनट के बीच लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना कर सकते हैं। शुभ लग्न में विधि-विधान के साथ पूजन करने से घर में सुख-शांति, धन की प्राप्ति, मंगलोत्सव खुशी बढ़ेगी और व्यवसाय में हष्र्1ा होगा।

व्यापारी - व्यापारियों के लिए धनु लग्न श्रेष्ठ मानी गयी है। व्यापारी वर्ग के लोग सुबह क्0.फ्9 से क्ख्.ब्ख् और शाम भ्.ब्0 से 7.क्भ् के बीच लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर सकते हैं। इससे व्यापार में वृद्धि होगी और आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।

स्टूडेंट - शाम म्.भ्0 से क्0.फ्0 बजे के बीच-बीच लक्ष्मी-गणेश पूजा कर सकते हैं। इससे सौभाग्य, समृद्धि और विद्या की प्राप्ति होगी।

महालक्ष्मी को करें अर्पण

दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त में खील-खिलौने, सूखा धनिया, मिठाई, कमल का फूल, महालक्ष्मी जी को अर्पण कर बुर्जुगों का अशीर्वाद लेना अतिशुभ है। शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि ऐसे करने से व्यक्ति के जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।

राशि के अनुसार करें वस्त्र धारण

विभिन्न राशि के जातकों के लिए वस्त्र के रंग का चुनाव गोचर ग्रहों में चंद्रमा की चाल के अनुसार धारण करने से मनोकामना पूर्ण होने सहित सुख समृद्धि का वास होता है।

राशि - ग्रह - चंद्रमा का भाव - वस्त्र के रंग

मेष - मंगल - सप्तम - हल्के रंग

वृष - शुक्र - छठे - लेमन कलर

मिथुन - बुध - पंचम - मल्टीकलर

कर्क - चंद्र - चतुर्थ - सफेद रंग

सिंह - सूर्य - तृतीय - क्रीम कलर

कन्या - बुध - द्वितीय - धानी कलर

तुला - शुक्र - स्वर राशि - पिंक कलर

वृश्चिक - मंगल - द्वादश - लेमन कलर

धनु - गुरु - एकादश - - येलो कलर

मकर - शनि - दशम - सफेद रंग

कुम्भ - शनि - नवम - हल्के कलर

मीन - गुरु - अष्टम - केसरिया रंग

सभी जातकों पर मां लक्ष्मी की असीम अनुकम्पा है। राशि के मुताबिक कपड़े पहन कर शुभ मुहूर्त में पूजन करने का विशेष लाभ होगा। स्टूडेंट वर्ग के लिए काफी अच्छा समय है।

डॉ। संजय सिंह, ज्योतिषचार्य