पहली महिला पायलट

हाल ही में नेवी में उत्तर प्रदेश के तिलहर की रहने वाली शुभांगी स्वरूप नेवी में प्रथम महिला पायलट के रूप में चयनित हुई हैं। शुभांगी टोही विमान में पायलट के रूप में काम करेंगी। नेवी में पहली महिला पायलट बनकर शुभांगी काफी खुश हैं। इस बड़ी सफलता पर उन्हें पूरा देश बधाईयां दे रहा है। बतादें कि अभी हाल ही में यानी कि वर्ष 2015 में नेवी में महिलाओं को पायलट के तौर पर शामिल करने की मंजूरी मिली है।

नेवी में पहली महिला पायलट बनी शुभांगी,म‍िलिए 5 पहली मह‍िला फौजी अफसरों से

पहली महिला कमांडेंट

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी महिलाएं अपने कदम रख चुकी हैं। हाल ही में यहां पर पहली महिला कमांडेंट के रूप में राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली तनुश्री पारीक तैनात हुई हैं। तनु के रूप में बीएसएफ में 51 साल बाद किसी महिला अधिकारी ने नियुक्ति पाई है।

नेवी में पहली महिला पायलट बनी शुभांगी,म‍िलिए 5 पहली मह‍िला फौजी अफसरों से

पहली असिस्टेंट कमांडेंट

देश की सेना में पहली महिला अधिकारियों की सूची में ऊषा किरण का नाम भी शामिल है। ऊषा देश की पहली सीआरपीएफ महिला अफसर हैं। असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में काफी निडर हैं। छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके में तैनाती पाने वाली ऊषा ट्रिपल जंप में नेशनल विनर होकर गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

नेवी में पहली महिला पायलट बनी शुभांगी,म‍िलिए 5 पहली मह‍िला फौजी अफसरों से

पहली महिला लड़ाकू पायलट

हाल ही में भारतीय वायुसेना के इतिहास में पहली बार पायलट कैडेट अवनि चतुर्वेदी पहली महिला लड़ाकू पायलट के तौर पर शामिल हुईं। मध्य प्रदेश की अवनि के साथ ही फ्लाइट कैडेट मोहना सिंह, फ्लाइट कैडेट भावना कांथा भी शामिल हुई हैं।

नेवी में पहली महिला पायलट बनी शुभांगी,म‍िलिए 5 पहली मह‍िला फौजी अफसरों से

पहली लेफ्टिनेंट जनरल

पहली महिला सैन्य अधिकारियों के रूप में पुनीता अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पुनीता अरोड़ा भारतीय सशस्त्र बलों के लेफ्टिनेंट जनरल बनने वाली भारत की पहली महिला अधिकारी हैं। सेना में 36 साल में उन्होंने करीब 15 पदक हासिल किए हैं।

नेवी में पहली महिला पायलट बनी शुभांगी,म‍िलिए 5 पहली मह‍िला फौजी अफसरों सेBRICS के टॉप 20 में 4 भारतीय शिक्षण संस्थान, जो इस साल हैं इंडिया के टॉप 5 में

National News inextlive from India News Desk