उम्मीदें।

- जनवरी में फ्लाईओवर पर फर्राटा भरने लगेंगे शहरवासी, 98 परसेंट कार्य पूर्ण

BAREILLY:

नया साल बरेलियंस के लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आएगा। नया साल पर बरेली को रफ्तार देने वाले कई प्रोजेक्ट्स पूरे हों जाएंगे और कई नए प्रोजेक्ट भी बरेली के विकास को गति देने के लिए आने की उम्मीद है। शहामतगंज फ्लाईओवर शहरियों के लिए नए साल पर बड़ा गिफ्ट होगा। जिला प्रशासन और सरकार की ओर से यह तोहफा जनवरी में ही मिल जाएगा। सीडीओ सत्येंद्र कुमार के मुताबिक इस साल के अंत तक छोटे बड़े करीब 35 बड़े प्रोजेक्ट के पूरे होने की उम्मीद जताई है।

ताकि विकास में न लगे ब्रेक

दो हिस्सों में बंटे शहर को जोड़ने के लिए शहामतगंज फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 98 परसेंट तक पूरा हो गया है। सेतु निगम ने दो साल पहले इसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेजी थी, जिसमें लागत करीब 45 करोड़ दिखाई लेकिन शासन बजट रिवाइज्ड कर इसे 33 करोड़ कर दिया। बाद में इसमें फिर 12 करोड़ रुपए का रीएस्टीमेंट तैयार किया गया। डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह, प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और मेयर डॉ। उमेश गौतम ने फ्लाओवर का शेष काम तेजी से पूरे करने की हिदायत अधिकारियों को दी है। अभी फ्लाईओवर पर लाइटिंग, व्यू कटर, स्लैब निर्माण का कार्य शेष रह गय है।

गुजरता साल भी देगा 'रफ्तार'

शहामतंगज फ्लाईओवर जनवरी में तो दूसरी ओर आईवीआरआई आरओबी का निर्माण भी इसी साल के आखिर तक पूरे होने की संभावना है। करीब 36 करोड़ रुपए से हो रहे निर्माण कार्य का पूरा बजट जारी कर दिया गया है। डेलापीर रोड और सेंट्रल जेल रोड की ओर से निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सिर्फ रेलवे की जमीन पर निर्माण कार्य बाकी है। जिसकी एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य माह भर में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। वाई शेप में बनाए जा रहे इस फ्लाईओवर का दो बार नक्शा बदले जाने की वजह से इसका निर्माण कार्य शुरू होने में लेटलतीफी हुई। इसके बनने से जाम के झाम से राहत मिलेगी।

फैक्ट फाइल

- 10 जून 2013 को सीएम ने की घोषणा

- 22 जुलाई 2016 को प्रपोजल मंजूर

- 25 अक्टूबर 2016 को भूमिपूजन

- 7.5 मीटर जमीन से ऊंचा, 1017 मीटर लंबा

- 33 करोड़ का बजट मंजूर पर अब 40.30 करोड़ हुए खर्च

- 31 पिलर पर टिका है फ्लाइओवर, ए प्लस ग्रेड की मजबूती

शहामत फ्लाईओवर का निर्माण 98 परसेंट पूरा हो चुका है। जनवरी में इस पर आवागमन शुरू हो जाएगा। साल के आखिर तक आईवीआरआई का लोकार्पण करने की संभावना है।

डॉ। उमेश गौतम, मेयर