जब प्रियंका ने की शादी के लिये हां
जनाब हम बात कर रहे हैं द डीवा प्रियंका चोपड़ा की जिन्हें हाल ही में स्टनिंग स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रपोज किया। वैसे हम आप को बता दें कि प्रियंका का इन दिनो सिर्फ अपने करियर पर ध्यान है और ये प्रपोज भी उनके करियर का ही हिस्सा था। सिद्धार्थ और प्रियंका किसी डायमंड ब्रांड का प्रमोशन कर रहे थे। सिद्धार्थ एक रेस्तरां की खुली छत पर म्यूजिक, धीमी रौशन, विदेशी वाइन और हीरे की अंगूठी के साथ ‘प्रपोज’ करते हुए दिखे। वेलेंटाइन डे को मौके पर प्रियंका ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 


प्रियंका ने पोस्ट किया वीडियो
प्रियंका ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डिजाइनर नीरव मोदी के आभूषण संग्रह के प्रमोशन में यह वीडियो पोस्ट किया। इस के साथ ही प्रियंका ने लिखा भविष्य में पति बनने वाले सारे पुरुष यहां कुछ लक्ष्य निर्धारित कर लें। नीरव मोदी द्वारा पेश है से यस फॉरएवर। दोनो पहली बार एक साथ किसी विज्ञापन में नजर आये हैं। दोनो की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। दोनो साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk



 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk