-कदमा के एक गूंगे लड़के की है कहानी

JAMSHEDPUR: शहर के युवाओं ने मिलकर एक साइलेंट मूवी का निमार्ण किया है। मंगलवार को फिल्म के निर्माता-निर्देशक प्रेम दीक्षित ने बताया कि यह फिल्म कदमा निवासी एक गूंगे लड़के पर आधारित है, जो बोलने में असमर्थ रहने के बावजूद किसी मामले में आम लड़कों से कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने चाहते हैं कि आज के दौर में किसी को भी अपने से कमजोर समझ कर उसका मजाक नहीं उड़ना चाहिए। फिल्म की पूरी शूटिंग जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में की गई है। इसमें गूंगे लड़के की रवीन्द्र कुमार वर्मा ने निभाई है। इस फिल्म के निमार्ण में श्रवण चौधरी, कृष्ण द्विवेदी, विवेक कुमार, रजिया कलाम, सुखदेव महतो आदि ने सहयोग दिया है।

एनटीटीएफ बना चैंपियन

एनटीटीएफ बंगलौर में आयोजित ऑल इंडिया एनटीटीएफ क्रिएटिवीटी ओलम्पियाड ख्0क्भ् संपन्न हुआ जिसमें पूरे देश के पंद्रह संस्थानों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में एनटीटीएफ जमशेदपुर के प्रोजेक्ट को काफी सराहना मिली और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जबकि एनटीटीएफ गोपालपुर को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। ख्म्, ख्7 एवं ख्8 सितंबर को संपन्न प्रतियोगिता का थीम शट ऑफ एन अलार्म क्लॉक था। जो कि प्रसिद्ध अमेरीकी कार्टूनिस्ट रूबेन ल्यूकस एवं ब्रिटिश कार्टूनिस्ट डबल्यू हेथ रॉबिंसन से प्रेरित था। एनटीटीएफ जमशेदपुर के प्रशासक वरुण कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य तकनीक को सहज एवं सरल रूप से छात्रों की प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने संस्थान की उपल्बि्ध के लिए शिक्षकों के समूह में शामिल असीम बनर्जी, पृथ्वी पोलू, एवं यदुनंदन बोहरा के प्रयासों की सराहना की।