छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल को इंदौर की तरह ही जमशेदपुर भी जिंदादिल शहर लगा। उन्हें यहां के लोगों का ढेर सारा प्यार मिला। पलक मुच्छल ने सोमवार को बिष्टुपुर के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यहां के युवाओं का उत्साह देखकर वे गदगद हो गईं। उन्हें यहां उम्मीद से ज्यादा सम्मान मिला। पलक ने बताया कि अगर मौका मिले तो वह दोबारा जमशेदपुर आना चाहेगी।

इंदौर में खोलेंगी हॉस्पिटल

पलक ने बताया कि हार्ट पेशेंट बच्चों के इलाज के लिए इंदौर में अस्पताल खोलने वाली है, जहां दिल में छेद की बीमारी से परेशान बच्चों का मुफ्त इलाज होगा। पलक ने कहा कि उनकी संस्था पलक मुच्छल हार्ट फाउंडेशन अब तक 1416 ह्रदय रोग के बच्चों का ऑपरेशन करवा चुकी है। अब और 425 बच्चों का ऑपरेशन कराना है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए बॉलीवुड के कई कलाकार उनकी आर्थिक मदद करते हैं, लेकिन सलमान खान का इस मामले में उन्हें ज्यादा सहयोग मिलता है। उन्होंने बताया कि सलमान खान उनके मेंटर हैं। सलमान ने उन्हें कई फिल्मों में गाना गाने का मौका दिलाया

हिरोइन नहीं बनना चाहती

पलक मुच्छल ने बताया कि वह हिरोइन नहीं बनना चाहती है। जब वह पांच वर्ष की थी तब वह एकरिश्तेदार की पार्टी में गई थी। जहां सभी ने उसे स्टेज पर गाना गाने के लिए चढ़ा दिया। जब उसने गाना गाया तो सभी ने उनकी तारीफ की। सभी ने उन्हें संगीत की दिशा में जाने के लिए प्रेरित किया। आठ वर्ष की उम्र में वह मुंबई आ चुकी थी। अब वह संगीत की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा रही है।