>RANCHI: रविवार की रात घर में गाना बजाने पर पड़ोसियों ने नीतू कुमारी व उसके भाई आनंद कुमार की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उनलोगों को धमकी देकर चलते भी बने। नीतू कुमारी गोड्डा की रहनेवाली हैं और बरियातू के कुसुम विहार में किराए के घर में छोटे भाई के साथ रहती हैं।

नीतू ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि रविवार होने कारण दोनों भाई-बहन गाना सुन रहे थे। इसी क्रम में पड़ोस के दो युवक गेट पर आए और गाना बंद करने के लिए कहा। वे लोग अभद्रता के साथ पेश आ रहे थे। इसी बीच बहस भी हो गई। उस वक्त गेट नहीं खोला गया। लेकिन, रात क्क्.फ्0 बजे पांच-छह लड़के फिर वापस आए और कहा कि गेट खोलो, गेट खुलने पर सभी अंदर घुस गए और उनलोगों के साथ मारपीट करने लगे। नीतू ने जब पुलिस की धमकी दी तो उनलोगों ने दोनों भाई-बहनों को बेरहमी से पीटा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

श्री श्याम मित्र मंडल का स्थापना दिवस

श्री श्याम मित्र मंडल रांची के दो दिवसीय ब्भ्वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। मंडल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। सोमवार की दोपहर के वक्त कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दूसरे और अंतिम दिन होने की वजह से भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं मौके पर होली के गीत भी गूंजे। मौके पर मंडल के सदस्यों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाए। इस दौरान होली के कई पारंपरिक गीत गाए गए। माहौल पूरी तरह भक्ति हो गया था। इस दौरान मंडल के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी जुटे हुए थे। पूरे वातावरण में श्याम प्रभु की गूंज थी।