- कुछ अराजक तत्वों के प्रतिमा तोड़ने पर आक्रोशित हुए स्थानीय ग्रामीण, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

- किसी गड़बड़ी की आशंका के चलते मौके पर पहुंची फोर्स, लगाई गई नयी प्रतिमा

VARANASI : चौबेपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शनिवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने डॉ। भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। किसी गड़बड़ी की आशंका से बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गयी। इसके बाद वहां पर नई प्रतिमा स्थापित करने पर ही मामला शांत हुआ। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव के लोगों ने सुबह देखा कि डॉ। भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा टूटी हुई है। यह खबर जैसे-जैसे फैलती गयी वैसे-वैसे मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगने लगा। जिसकी सूचना पर तहसीलदार, सीओ पिंडरा भी मौके पर पहुंचे गए। इसके साथ ही कई थानों की फोर्स भी वहां पहुंच गयी। ग्राम प्रधान गोपाल दास ने जानकारी दी कि पूर्व भी वर्ष ख्0क्0 में प्रतिमा तोड़ दी गयी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा लगाने के बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।