संयुक्त राष्ट्र संघ बनाने की वजह 
संयुक्त राष्ट्र संघ को बनाने के पीछे छह मुख्य आधार रहे अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने में सहयोग करना, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा सुचिश्चित करना, आर्थिक विकास के लिए, सामाजिक प्रगति के लिए, सभी के मानवाधिकार लिए और विश्व शांति सुनिश्चित करना। 

द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद बना संगठन 
द्वितीय विश्वयुद्ध में जीतने वाले देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष को रोकने और अंतरदेशीय विवादों में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से इसे स्थापित किया था। सभी चाहते थे कि भविष्य मे फ़िर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध ना होने पायें। संयुक्त राष्ट्र को बनाने में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देशों संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और ग्रेट ब्रिटेन का सबसे अहम् रोल था।
सोशल मीडिया पर औरते कह रही हैं #MeToo और मर्द पूछ रहे हैं #HowIWillChange

कितने देश हैं शामिल 
वर्तमान समय में 193 देश संयुक्त राष्ट्र में शामिल हैं। इसका अर्थ है कि विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश इस संस्था के सदस्य हैं। इस संस्था में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय शामिल हैं।
वो ड्रग, जो हेरोइन से 50 गुना ज़्यादा खतरनाक है

संयुक्त राष्ट्र का हैड ऑफिस
संयुक्त राष्ट्र का हैड ऑफिस अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में करीब पचासी लाख डॉलर की जमीन पर स्थापित है। इस इमारत को अंतर्राष्ट्रीय आर्कीटेक्ट की एक टीम ने डिजाइन किया था। इस हैडक्वार्टर के अलावा इसके कुछ महत्वपूर्ण ब्रांच जेनेवा और कोपनहेगन में भी है। हांलाकि ये सारी ब्रांचेज यूएन का ही हिस्सा हैं और उनका स्वतंत्र अधिकार क्षेत्र तो नहीं हैं, इसके बावजूद उनको काफ़ी स्वतंत्रताएं दी जाती है।
ओबामा ने इन्हें लिखी थी पहले प्यार की पहली चिट्ठी, सामने आया लव लेटर

यूएन की ऑफीशियल लेंग्वेज
संयुक्त राष्ट्र ने 6 भाषाओं, अरबी, चीनी, अंग्रेज़ी, फ़्रांसीसी, रूसी और स्पेनी, को "राज भाषा" माना है लेकिन इन में से केवल दो भाषाओं को ही कामकाज की ऑफीशियल लेंग्वेज का दर्जा प्राप्त है, वे हैं अंग्रेज़ी और फ़्रांसीसी।

संयुक्त राष्ट्र महिला
विश्व में महिलाओं के समानता के मुद्दे को इंर्पोटेंस देने के लिए करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र महिला के गठन को 4 जुलाई 2010 को स्वीकृति प्रदान की गयी, और औपचारिक रूप से 1 जनवरी 2011 को इसकी स्थापना की गयी। इसका हैडऑफिस भी अमेरिका के न्यूयार्क शहर में बनाया गया है। यूएन वूमेन की वर्तमान एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चिली की पूर्व प्रधानमंत्री मिशेल बैशलैट हैं। संस्था का प्रमुख कार्य महिलाओं के प्रति सभी तरह के भेदभाव को दूर करने तथा उनके सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास करना होगा। 1953 में 8वें संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष होने का गौरव भारत की विजयलक्ष्मी पण्डित को प्राप्त है। 

un day: शिकायतें तो बहुत हैं फिर भी दुनियाभर की उम्‍मीद #unitednations की 6 बातें

International News inextlive from World News Desk