6000 करोड़पतियों ने छोड़ा देश

जनाब भारत उन 5 शीर्ष देशों में शामिल है जहां पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में करोड़पति लोग विदेश जाकर बस रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बीते 2016 में भारत से 6,000 ऐसे करोड़पति विदेश जाकर बस गए। यह संख्या इससे पूर्व वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। वेल्थ की एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2016 तक देश की कुल संपत्ति 6,200 अरब डॉलर थी। यहां 2,64,000 करोड़पति व 95 अरबपति रहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया है लोगों की पहली पंसद

रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर 2016 में लगभग 82,000 अति धनाढ्य लोग या करोड़पति विदेश चले गए हैं। जबकि 2015 में अपना देश छोड़कर विदेश चले जाने वाले करोड़पतियों की संख्या 64,000 थी। सबसे अधिक धनी लोग ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। लगातार दूसरे साल वह इस लिहाज से पहले स्थान पर रहा है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 11,000 करोड़पति 2016 में ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गये। जिंदगी बिताने के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया करोड़पतियों को बहुत पसंद आ रहा है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk