बच्चे ने रेप किया

जी हां हाल ही में मध्य प्रदेश के रीवा में सोहागी थानाक्षेत्र के सोनवर्षा गांव में एक बड़ा चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की लड़की थाने पहुंची और उसने पुलिस को अपने 6 माह की प्रेग्नेंसी बात बताई। उसका कहना था कि उसके साथ एक रेप हुआ है। इस पर पुलिस ने जब रेपिस्ट का नाम पूछा तो पता चला कि एक 12 साल के बच्चे ने उसके साथ रेप किया है। ऐसे में उसके बच्चे का बाप भी वही छोटा बच्चा है। यह सुनकर पुलिस हैरत में पड़ गई। लड़की का कहना था कि उस लड़के और उसके घर के अच्छे संबंध हैं। जिससे एक दिन वह शाम को उसके घर गई। इसके बाद वह खाना खाकर रात में वहीं पर सो गई।

यहां भी क्लिक करें: डोले-शोले वाले ये 10 जानवर, जो किसी बॉडी बिल्डर से कम नहीं...बच्चे का पिता कौन

इस दौरान सुबह जब उठी तो देखा कि वह लड़का उसके साथ बिस्तर पर लेटा था। इसके बाद से ही वह प्रेग्नेंट हो गई। ऐसे में यह पूरा मामला सुनकर पुलिस ने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। मामले की जांच शुरू हुई और लड़के का मेडिकल टेस्ट कराया गया। इसके बाद और ज्यादा चौकाने वाली सामने आई। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक अभी वह लड़का पिता नहीं बन सकता है। ऐसे में अब पुलिस और लड़की के परिजन हैरान हैं कि आखिर उसके पेट में पल रहे बच्चे का पिता कौन है। वहीं लड़की अपनी बात पर अड़ी है। उसका कहना है कि उसके बच्चे का बाप सिर्फ और सिर्फ वहीं 12 साल का लड़का है। मध्यप्रदेश पुलिस अब इस मामले को दूसरे एंगल से जांच रही है।

यहां भी क्लिक करें: बहुत जल्द यह 19 साल की लड़की देगी जीसस के बच्चे को जन्म...

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk