- चुनावी ड्यूटी में लगा दिए गए कर्मचारी और फार्मासिस्ट

- इमरजेंसी में नहीं है कोई भी कर्मचारी

- वॉर्ड ब्वाय पहले ही हो गए थे गायब

AGRA। प्रशासन को इमरजेंसी में गंभीर रूप से भर्ती मरीजों का भी ध्यान नहीं है। यहां तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। अब मरीजों की हालत भगवान भरोसे हैं। अब प्रशासन से हॉस्पिटल की बात चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि प्रशासन हॉस्पिटल को थोड़ी राहत देगा।

सभी हो गए बिजी

इमरजेंसी में तैनात फोर्थ क्लास कर्मचारियों की संख्या काफी है। इन दिनों इमरजेंसी खाली दिख रही है। सभी कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। फार्मासिस्टों की ड्यूटी भी चुनाव में लगा दी गई है।

मरीजों को होगी दिक्कत

इमरजेंसी में अब कोई भी फोर्थ क्लास कर्मचारी काम करने के लिए नहीं बचा है। कोई फार्मासिस्ट भी नहीं दिखाई दे रहा है। अभी तो उनकी चुनावी ट्रेनिंग चल रही है। इसके बाद वे तीन दिन के लिए बिल्कुल गायब हो जाएंगे यानि ख्फ्, ख्ब् व ख्भ् अप्रैल को चुनाव के कारण यह बिजी रहेंगे। ऐसे में मरीजों को सही सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी।

चल रही प्रशासन से बात

हॉस्पिटल प्रशासन चुनाव अधिकारियों से लगातार बात कर रहा है। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से कई लैटर्स भी भेजे जा चुके हैं। उन्हें समझाया जा रहा है कि अगर यही स्थिति रही तो इमरजेंसी पर ताला लगाना पड़ेगा। स्थितियां काबू से बाहर हो जाएंगी। वेडनेसडे को भी प्रिंसीपल ने दो सीनियर डाक्टर्स को प्रशासन से बात करने के लिए भेजा था।

लग गई है वॉर्ड ब्वाय की ड्यूटी

इससे पहले कॉलेज में तैनात ख्00 से ज्यादा वार्ड ब्वायज की ड्यूटी भी चुनाव में लगा दी गई है। ट्यूसडे से वे सभी ट्रेनिंग पर चले गए। ऐसे में कालेज की व्यवस्थाएं चरमरा गईं।

वर्जन

संभावना है कि प्रशासन हमारी बात समझेगा। कर्मचारियों के बिना मरीजों को संभावना बहुत ही मुश्किल है।

- डॉ। अजय अग्रवाल, प्रिंसिपल, एसएन मेडिकल कॉलेज