- संगीत सोम को सिक्योरिटी देने पर नेताओं ने जताया विरोध

- केंद्र सरकार पर लगा सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप

Meerut: मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी संगीत सोम को केंद्र सरकार ने जेड सिक्योरिटी देने का ऐलान क्या किया। राजनैतिक गलियारों में विरोध के स्वर खड़े हो गए हैं। जहां भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार के फेवर में बयान देते हुए संगीत सोम का बचाव किया तो वहीं दूसरी ओर अन्य पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर एक बार फिर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

क्या कहते है नेता

भाजपा वैसे तो सांप्रदायिकता कम करने की बात करती है। वहीं ऐसे लोगों को जेड सुरक्षा देकर माहौल को और भी खराब करने की कोशिश की जा रही है। वैसे भी यूपी में ख्ब् या ख् सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। ये उसी की तैयारी के तहत किया जा रहा है। संगीत सोम को जेड सिक्योरिटी देना काफी गलत है। क्योंकि वो एक आरोपी हैं।

- नगमा, कांग्रेस नेत्री

बहुत दुर्भाग्य की बात है कि जो लोग सांप्रदायिकता फैलाते हैं। नफरत की राजनीति करते हैं उनको भारतीय जनता पार्टी सुरक्षा प्रदान कर रही है। दंगे के आरोपी को सुरक्षा देना देश हित के लिए सही नहीं है। भाजपा नेता देश से सांप्रदायिक सौहार्द खत्म करने का काम कर रहे हैं। जेड सिक्योरिटी देना गलत कदम है।

-मनोज त्यागी

पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

जब मुजफ्फरनगर दंगे में कोर्ट ने रासुका हटा दी तो ऐसे में वह दंगे के आरोपी कैसे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र सरकार ने सिक्योरिटी देकर अच्छा कार्य किया है।

- सुरेश जैन रितु राज

महानगर अध्यक्ष, भाजपा

संगीत सोम को जेड सिक्योरिटी मिलना काफी आश्चर्यजनक है। आज तक वेस्ट यूपी में ऐसा कभी नही ं हुआ किसी को जेड सिक्योरिटी मिली हो। जबकि यहां कई ऐसे राजनेता थे, जो डिजर्व करते थे।

- सुनील कुमार वाधवा, बसपा नेता

संगीत सोम को जेड सिक्योरिटी देना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। संगीत सोम हमेशा से सांप्रदायिकता को बढ़ावा देते हैं। वह नफरत की लड़ाई में घी डालने का काम करते हैं। ऐसे लोगों को सिक्योरिटी देना देशहित में सही नहीं है।

-अतुल प्रधान

प्रदेश अध्यक्ष, सपा छात्र सभा