- लैंड स्लाइडिंग से यमुनोत्री एनएच रहा बंद, स्कीईग स्थल औली में जमकर बर्फबारी

- दून के तापमान में चार डिग्री की गिरावट, आज 5ाी बारिश के आसार

>DEHRADUN: उत्तरा2ांड में सीजन की पहली बारिश व बर्फबारी से पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राज्य की ऊंची चोटियों के साथ ही चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की ऊंची पहाडि़यां बर्फ से ढक गई हैं। जबकि व‌र्ल्ड फेम चमोली जिले में स्कीईग स्थल औली में बर्फबारी से टूरिस्ट भी गदगद हैं। देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर शाम से रुक-रुक कर शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। जबकि शाम को शहर के कई इलाके कोहरे के आगोश में रहे। पहाड़ों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश से किसान खुश हैं। बारिश के कारण लैंड स्लाइडिंग से यमुनोत्री एनएच बड़कोट के पास बंद होने से यमुनाघाटी के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। जबकि, कुमाऊं के पिथौरागढ़ मेहिमपात से थल-मुनस्यारी मार्ग बंद होने के समाचार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के तीन हजार से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने का अनुमान है, जबकि दून में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

दून में चार डिग्री तापमान लुढ़का

सोमवार देर शाम दून व आस-पास के क्षेत्रों में बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। दिनभर आसमान में काले बादल छाये रहे और धूप के दर्शन नहीं हो पाए। बारिश के कारण सड़कों पर कम वाहन देखने को मिले, जबकि शाम को शहर में चारों तरफ घना कोहरा छाया रहा। तापमान में गिरावट आने से पिछले दिनों की तुलना में अधिक ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में नार्मल दिनों की तुलना में -4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 17.7 व न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज दून में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई है।