तो पक्का शादी कर रहे हैं सलमान!   
सलमान खान को लेकर जब भी बात शुरू होती है, तो उनकी शादी का जिक्र जरूर होता है। हर कोई चाहता है कि सलमान शादी कर अपना घर बस लें। अब ऐसा लग रहा है कि फाइनली सलमान ने शादी करने का मन बना लिया है। हाल ही में इसके दो मजबूत प्रमाण भी मिले हैं। पहला जब सलमान की मां सलमा और लूलिया वंतूर का एक फोटो सामने आया जिसमें लूलिया ने सलमा खान का हाथ थामा हुआ है। इस फोटो को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि लूलिया खान परिवार के कितना करीब आ गई हैं। ये फोटो मुंबई एयरपोर्ट की बताई जा रही है। इस दौरान वो सलमा को सहारा देकर चलती हुई नजर आईं। दूसरी तस्वीर में वो शुक्रवार को हुई प्रीति जिंटा की शादी के रिसेप्शन में सलमान के साथ पहुंची लूलिया की है। ये पहला मौका है जहां सलमान किसी सार्वजनिक जगह पर लूलिया को लेकर पहुंचे।

परिवार को भी पसंद लूलिया
लूलिया कई बार मीडिया के कैमरों से बचकर सलमान के घर जा चुकी हैं। सलमान के 50वें जन्मदिन की पार्टी में भी लूलिया नजर आई थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि लूलिया खान फैमिली के सदस्यों से काफी घुल-मिल गई हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सलमान आखिरकार शादी करने के लिए मान गए हैं। वह इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बताया गया कि सलमान अपनी बीमार मां सलमा की खातिर शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं। लूलिया और सलमा की फोटो को देखकर लगता है कि वाकई सलमान अब शादी के लिए मान गए हैं।

Salma Khan with Lulia

प्रीति की पार्टी में सलमान पर नजरें
वैसे तो प्रीति जिंटा की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। अपने रिसेप्शन में जहां प्रीति और उनके पति आकर्षण का केन्द्र रहे तो वहीं सलमान ने भी लोगों का काफी ध्यान अपनी ओर खिचा। अब आप सोच रहे होंगे किस सलमान इतने भी क्या हैंडसम लग रहे थे कि प्रीति के बाद सभी कि निगाहें उन पर जा टीकीं, दरअसल सलमान इस पार्टी में अपनी रोमानिया गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ पहुंचे थे। दोनों पार्टी में साथ- साथ भी नजर आए। कहा जा रहा थ कि हाल ही में सलमान की मां ने उनकी शादी की इच्छा जताई थी अब लगता है कि इस पर सलमान ने अपनी मंजूरी दे दी है। कहा तो ये भी जा रहा थ कि इसी पार्टी में सलमान लूलिया के साथ अपनी शादी की तारीख का एलान भी कर सकते हैं। भले ही ऐसा नहीं हुआ पर सारे संकेत ये ही इशारा कर रहे हैं कि इस साल भाई जान की बरात का बैंड बाजा बज सकता है।

Salman with Lulia

कौन हैं लूलिया
लूलिया वंतूर रोमानिया की रहने वाली हैं। वह एक मॉडल होने के साथ टीवी होस्ट भी हैं। सलमान और लूलिया की पहली मुलाकात रोमानिया में हुई थी। ये उन दिनों की बात है जब सलमान अपनी फिल्म 'जय हो' के लिए रोमानिया में शूटिंग के लिए एक अच्छी लोकेशन तलाश रहे थे। तभी सलमान और लूलिया मिले और काफी अच्छे दोस्त बन गए। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई और अब तो लगता है शादी तक पहुंच गई है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk