- केंद्रीय विद्यालय में ऑर्गनाइज हुई सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी

- स्टूडेंट्स ने डिफरेंट टॉपिक्स पर बनाए चार्ट और मॉडल

GORAKHPUR: केंद्रीय विद्यालय वायुसेना फ‌र्स्ट में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता कैंप की भी क्लोजिंग हुई। इसमें डिफरेंट स्कूल से आए स्टूडेंट्स ने अपना टैलेंट दिखाया, जिसमें टॉपर्स को सम्मानित किया गया।

ज्वलंत मुद्दों पर रहा फोकस

सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने डिफरेंट टॉपिक्स पर चार्ट और मॉडल बनाए। इसमें स्टूडेंट्स ने पर्यावरण शत्रु पॉलीथीन, भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में मानवीय पूंजी की भूमिका, पर्यटन उद्योग का पर्यावरण पर प्रभाव, मानव अधिकारों के प्रति वैश्विक जागरुकता, स्वंतत्रता संघर्ष में महिलाओं की भूमिका जैसे समसामयिक और ज्वलंत मुद्दों को शामिल किया। जो उनके प्रोजेक्ट में काफी बेहतर तरीके से देखने को मिला। इसमें गोंडा के सौरभ द्विवेदी और बस्ती के शुभम पांडेय को क्षेत्रीय प्रतियोगता के लिए चुना गया।

केवी 1 का भी जलवा

हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में केवी गोंडा के महेश पांडेय और केवी फर्टिलाइजर गोरखपुर के आशीष पांडेय को फ‌र्स्ट प्राइज मिला। अंग्रेजी वाद विवाद में मेजबान विद्यालय के ध्रुव शर्मा व बस्ती के प्रांजल मिश्रा को फ‌र्स्ट प्राइज दिया गया। जबकि ग्रुपडांस, व नाटक प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 वायुसेना को पहली पोजीशन हासिल हुई। ग्रुप सांग में केवी गोंडा को फ‌र्स्ट प्राइज मिला। प्रश्नोत्तरी में केवी आईटीआई मनकापुर को फ‌र्स्ट प्राइज दिया गया।

32 का हुआ सेलेक्शन

केवी डीजल लोको व‌र्क्स वाराणसी में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय सामान्य विज्ञान प्रदर्शनी के लिए इनमें से 32 होनहारों का सेलेक्शन किया गया। इसमें मेजबान स्कूल के मो। अयाज और अमित सिंह को भी मौका मिला। यह प्रतियोगिता 9 व 10 अक्टूबर को ऑर्गनाइज होगी। मंगलवार को ऑर्गनाइज प्रोग्राम के चीफ गेस्ट अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ। सत्यपाल सिंह रहे। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल एमडी ओझा, वाइस प्रिंसिपल रामायण चौहान समेत टीचर्स और स्टूडेंट्स उपस्थित रहे। इस दौरान सभी विनर्स को सम्मानित किया गया।