KANPUR: पनकी भव सिंह स्थित सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के चलने की उम्मीदों को एकबार फिर झटका लग सकता है। नगर निगम ने एग्रीमेंट की दो शर्ते नकार दी है। मेयर जगतवीर सिंह द्रोण ने बताया कि पहले एटूजेड डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन, सालिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलाने के साथ वहां तक कचरा ले जाता था। पर एटूजेड के अचानक काम बन्द कर देने से शहर से निकलने वाला कचरा उठाना नगर निगम के लिए मुश्किल हो गया था। नगर निगम के पास कोई संसाधन भी नहीं बचे थे। बड़ी मुश्किल से फिर से संसाधन जुटाकर शहर में कचरा उठाने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाए जा सके। इसी वजह से सदन ने आगे भी डोर टू गार्बेज कलेक्शन और प्लांट तक कचरा पहुंचाने की जिम्मेदारी नगर निगम के पास ही रहने का डिसीजन किया था। किसी कम्पनी को न देने का फैसला किया था। इसीलिए आईएलएफएस को ये जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती है। इसके साथ ही कचरे से पॉवर जेनरेशन में लागत से कम की बिजली बिकने पर होने वाला नुकसान भी नगर निगम ने उठाएगा। इससे एकबार पनकी भव सिंह में सालिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बाहर लगे कचरे के पहाड़ से छुटकारा मिलने की उम्मीद को झटका लगा सकता है। गौरतलब है एटूजेड की जगह शासन ने आईएलएफएस को जिम्मेदारी सौंपी है।