आनंद आहूजा से शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर अपने खास दोस्त आनंद आहूजा के साथ 11 मई को जिनेवा में शादी कर सकती हैं। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद एक लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों का दो दिवसीय विवाह समारोह 11 और 12 मई को यूरोप के जिनेवा में होगा। विवाह हिंदू रीति रिवाजों के साथ किया जाएगा।

विवाह के बारे में कभी नहीं बताया

हालांकि सोनम कपूर ने अपने विवाह या रिलेशनशिप से जुड़ी कोई भी बात कभी मीडिया में शेयर नहीं की है। खैर, यह खबर सोनम कपूर के फैन्स के लिए एक खुशखबरी की तरह है। बता दें कि सोनम के पिता और बॉलीवुड के चर्चित एक्टर अनिल कपूर व्यक्तिगत रूप से लोगों को विवाह में आने के लिए इनवाईट कर रहे हैं। कुछ खबरों के मुताबक शादी के लिए बड़े लेवल पर हवाई जहाज के टिकट की भी बुकिंग शुरू हो गई है।

काफी दिनों से शादी की खबर

सोनम और आनंद की शादी की खबरें पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। पिछले साल फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ विवाह कर लिया था तभी से लोग यह कयास लगाने लगे थे कि अब सोनम कपूर जल्द विवाह कर सकती हैं। सोनम कपूर बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अगर हाल की बात करें तो सोनम कपूर इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रही हैं, जिनमें उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म वीरे दी वेडिंग और शैली धर की 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' शामिल है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk