-वेडनसडे रात कलापुर नहर पर हत्या कर फेंक दिया गया था शव

BAREILLY: इज्जतनगर थाना पुलिस सोनी मर्डर केस में पांचवे दिन भी खाली हाथ है। सोनी की थर्सडे दोपहर कलापुर नहर में बोरे में बंद लाश मिली थी। सोने के मायके वालों ने सोनी के पति महेंद्र और सोनी राजेश पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दीं लेकिन उनके बारे में कोई सुराग नहीं जुटा सकी हैं।

पहले से फरार था पति

बता दें कि थर्सडे को कलापुर नहर में एक महिला की बोरे में बंद लाश मिली थी। पुलिस को शुरुआत में ही शक था कि महिला की हत्या उसके किसी घर के सदस्य ने ही की है और शव को ठिकाने लगा दिया है। सैटरडे को महिला की पहचान सोनी के रूप में मायके वालों ने की थी। जिसके बाद पता चला था कि सोनी ने अपने बहनोई महेंद्र के साथ लव मैरिज की थी और मायके नहीं गई थी। पुलिस के पास पहुंचने से पहले उसके मायके वाले महेंद्र के घर जिगनिया नवाबगंज गए थे लेकिन वह फरार चल रहा था। जिसके बाद परिजनों को नन्दोई राजेश पर शक हुआ तो इंद्रप्रस्थ में जाकर चेक किया तो वह भी फरार मिला। जिससे साफ हो गया कि हत्या में कहीं न कहीं दोनों का हाथ है लेकिन पुलिस अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।