ये हैं गांगुली के चर्चित विवाद :-
1. 1991-92 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई भारतीय टीम में सौरव गांगुली को शामिल किया गया था। यहीं पर गांगुली ने डेब्यू किया था। हालांकि इस दौरे पर कुछ विवादित बातें भी सामने आईं थी। बताया जाता है कि गांगुली को एक मैच में खिलाया नहीं गया था और उसमें उन्हें सीनियर खिलाड़ियों को ड्रिंक्स पिलाने के लिए कहा गया लेकिन गांगुली ने मना कर दिया।
2. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2001 में खेली गई एक सीरीज में गांगुली अपने खेल से ज्यादा अन्य बात के लिए चर्चित रहे। दरअसल वह सीरीज के सभी मैचों में टॉस के लिए देर से मैदान पर पहुंचते थे। जबकि विरोधी टीम के कप्तान स्टीव वॉ उनका इंतजार किया करते थे यह मामला काफी खबरों में रहा था।
3. सौरव गांगुली की दादागिरी साल 2001 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए एक टेस्ट मैच में भी देखने को मिली। इस मैच में गांगुली और उनकी टीम के ऊपर कई आरोप लगाए गए। मैच रेफरी माइक डेनिस ने गांगुली सहित अन्य भारतीय खिलाड़ी जैसे तेंदुलकर, सहवाग और हरभजन पर मैदान पर हद से ज्यादा अपील करने का दोषी पाया गया था। रेफरी का यह भी कहना था कि, गांगुली ने कप्तान रहते हुए अपने खिलाड़ियों को ऐसा करने से रोका भी नहीं।
4. अंपायर से झड़प के मामले में सौरव गांगुली का नाम काफी बदनाम है। 1998 में एक टेस्ट मैच में अंपायर के फैसले पर गांगुली ने आपत्ति जताई थी तब उनके ऊपर एक वनडे मैच का बैन लगा था। यही नहीं साल 2000 में जिंबाब्वे के खिलाफ भी ऐसा ही एक विवाद हुआ था। इसके अलावा कई और मैच हैं जिसमें गांगुली ने अंपायर के निर्णय पर उंगली उठाई थी और उन्हें मैच प्रतिबंध झेलना पड़ा।
5. लॉर्ड्स मैदान पर भारत की जीत पर गांगुली द्वारा शर्ट उतारकर लहराना आज भी याद किया जाता है। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को पटखनी दी थी जिससे खुश होकर गांगुली ने बालकनी में आकर शर्ट उतार दी थी। इस हरकत की काफी चर्चा हुई थी।
6. 2004 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को एक टेस्ट मैच खेलना था। यह मैच भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण था लेकिन सौरव ने ऐन मौके पर टीम से अपना नाम बाहर कर लिया। बताते हैं कि गांगुली पिच पर हरी घास देखकर डर गए थे और इंजर्ड का बहाना लेकर मैच नहीं खेले। खैर इस बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया।
7. भारतीय टीम के कोच रहे ग्रेग चैपल से सौरव गांगुली का विवाद सबसे ज्यादा चर्चित रहा। चैपल ने ही गांगुली को कप्तानी से हटने के लिए कहा और फिर बाद में सौरव को टीम से ही निकाल दिया। यही वो विवाद है जिसने गांगुली के करियर को खत्म कर दिया था।
8. साल 2000 तक सौरव गांगुली स्टार क्रिकेटर बन चुके थे। प्रशंसक उन्हें काफी पसंद किया करते थे। ऐसे में गांगुली का नाम एक्ट्रेस नगमा के साथ भी जोड़ा गया। बताया जाता है कि इन दोनों को साउथ इंडिया के किसी मंदिर में साथ-साथ देखा गया। हालांकि बाद में गांगुली की पत्नी ने इन खबरों को झूठा बतलाया था।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk
Cricket News inextlive from Cricket News Desk