टूंडला: समाजवादी पार्टी की एक बैठक नगर अध्यक्ष ललित जैन के आवासीय कार्यालय पर हुई। जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर बरसात से बर्बाद हुई। किसानों की फसल का मुआवजा दिलाने को लेकर चर्चा की गई।

नगर अध्यक्ष ललित जैन ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण सभी किसानों का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा की जाएगी। पहले भी सपा सरकार ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर उनका दिल जीतने का काम किया है। बैठक में चन्द्रवीर यादव, मौ.फहीम, संजीव सिंह, आफताब कुरैशी, विकास सारस्वत, ओम प्रकाश दिवाकर, विनोद यादव, दामोदर सिंह माहौर, मौ। वसीम, मौ। रफीक, डा। अशोक जैन, रोहित कटियार, अनुराग मेवाती आदि लोग मौजूद रहे।