- सपा की महानगर कार्यकारिणी गठित नहीं, फिर भी बन गए पदाधिकारी

- सिटी के दो चौराहों पर महताब आलम ने महानगर सचिव और एक कार्यकर्ता ने कार्यकारिणी सदस्य का लगाया होर्डिग्स

GORAKHPUR: समाजवादी पार्टी के महानगर सचिव व सेक्टर प्रभारी महताब आलम 'बबलू' और महानगर कार्यकारिणी सदस्य अजीम अहमद हो गए हैं। यह बात सुनकर आपको आश्चर्य होगा कि महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। उसके बाद भी वे सचिव व कार्यकारिणी सदस्य बन गए है। यह बातें सिटी में लगे दर्जनों होर्डिग्स पर इन नेताओं के नाम के नीचे लगे फोटो को देखकर कही जा सकती है। अभी तक महानगर कमेटी की घोषणा नहीं की गई है। फिर भी यह कार्यकर्ता अपने नाम के नीचे बकायदा पदाधिकारी घोषित कर दिए है।

कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए लगाए हैं होर्डिग्स

फ्0 सितंबर को गोरखपुर ग्रामीण विधान सभा के शहरी एरिया के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन तिवारीपुर चौराहा स्थित ताज पैलेस में सुबह क्क् बजे से आयोजित किया गया है। इसी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए सपा के महानगर कार्यकर्ताओं ने होर्डिग्स लगाये हैं। सिटी के दर्जनों जगहों पर लगे होर्डिग्स पर इन कार्यकर्ताओं ने अपने फोटो के नीचे बकायदा अपने को महानगर का पदाधिकारी घोषित कर दिया है।

जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां

समाजवादी पार्टी में इन दिनों अनुशासन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसका ताजा उदाहरण तीन दिन से सिटी में लगे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की होर्डिग्स है। महानगर की कमेटी की घोषणा अभी तक अध्यक्ष की ओर से नहीं की गई है। वहीं फ्0 सितंबर को होने वाले ग्रामीण विधान सभा के सम्मेलन के लिए लगे होर्डिग्स पर कई कार्यकर्ताओं अपने आप को महानगर का पदाधिकारी घोषित कर दिया है।

महानगर का मामला है, इस संबंध में महानगर अध्यक्ष ही कुछ बोल सकते हैं। जिले का मामला होता तो मैं कुछ बोलता।

डॉ। मोहसीन खान, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री

किसी को भी पदाधिकारी नहीं बनाया गया है। मैं एक-एक कार्यकर्ता को जोड़ रहा हूं। कुछ कार्यकर्ताओं ने इस तरह की गलती है, उन्हें पार्टी स्तर पर समझाया जाएगा।

कृष्ण कांत त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी