क्या है खजाने में
समुद्री गोताखोरों के अनुसार केप कनवेरल के तट पर पाये गए 1565 के अनमोल खजाने में प्रोटेस्टेंट हुगुएनोट्स और सेंट अगस्टीन द्वारा नए फ्रेंच कोलोनाइजेशन के पहले प्रयास के दौर की फ्रेंच कलाकृतियां शामिल हैं जो स्पेनिश फ्लोरिडा की स्थापना के समय लूटी गयी थीं। इस खजाने में 22 तोपें, एक संगमरमर का स्मारक, एंकर, एक स्टोन ग्रिनिंग व्हील और टूटे जहाज में बिखरे हुए गिट्टी और गोला बारूद के अवशेष शामिल हैं।

समुद्र में मिला 1565 का लूटा हुआ खजाना

सुरक्षा की दृष्टि से नहीं किया सार्वजनिक
ग्लोबल मैरीन एक्सप्लोरेशन की टीम ने बताया है कि क्योंकि इस खजाने की कीमत लाखों डॉलर में आंकी गयी है इसीलिए इस साल मई में ही इसका पता लग जाने के बावजूद सुरक्षा कारणों से इस जानकारी को अब तक छुपा कर रखा गया था। गोताखोरों को डूबे हुए तीन स्पेनिश जहाजों के मलबे मिले थे। जिससे ये खजाना बरामद किया गया।

समुद्र में मिला 1565 का लूटा हुआ खजाना

स्पेन द्वारा जब्त किया गया था ये खजाना
अगर ग्लोबल मैरीन एक्सपोलेरेशन टीम की बात माने तो ये वो खजाना है जो 1565 में एक स्पेनिश छापे के दौरान जब्त कर लिया गया था। ये फ्रांस के नाविक ज्यां रिबॉल्ट के फ्लोरिडा अभियान से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पता चला है जहाजों पर मिली तोपों में कांसे की बनी तीन तोपें भी शामिल हैं, जिनमें से दो की लंबाई तीन मीटर और एक की दो मीटर है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk