Ranchi : नवरात्र में डांडिया और गरबा की धमाल न हो, यह भला कैसे हो सकता है। स्पार्क मीडिया की ओर से मिलन पैलेस में मंगलवार से शुरू हुए ग्रैंड डांडिया नाइट में भी लोगों के कदम जमकर थिरके। तीन दिनों तक चलनेवाले ग्रैंड डांडिया नाइट की ओपनिंग के मौके पर हटिया के एमएलए नवीन जायसवाल मौजूद थे। इस इवेंट में बतौर मीडिया पार्टनर आई नेक्स्ट की भागीदारी है।

खूब मचा धमाल

ग्रैंड डांडिया नाइट में क्या कपल्स और क्या यंगस्टर्स, सब जमकर झूमे। डांडिया खेलने में महिलाएं भी पीछे नहीं थीं। डांडिया नाइट में धमाल मचाने के लिए कोलकाता का डीजे डांस ग्रुप भी मौजूद था। इस डांस ग्रुप ने अपने परफॉर्मेस से लोगों में जोश भर दिया। कभी ट्रेडिशनल, तो कभी फोक, कभी वेस्टर्न मिक्स तो कभी बॉलीवुड। एक से बढ़कर एक परफॉर्मेस ने यहां हर किसी का दिल जीत लिया। डांडिया नाइट में देर रात तक लोग झूमते रहे।

देखने को मिल रही जीवंत झांकी

दुर्गा सरस्वती, लक्ष्मी ब्र्ह्माचारिणी, वैष्णवी ब्रह्मकुमारी शैलपुत्री, काल, गायत्री की चैतन्य सजीव झांकियां चांदमल जैन विद्यालय रातू रोड में लगाई गई है। मूर्ति की तरह स्थिर नजर आने वाली देवी के रूप में मौजूद ब्रह्माकुमारी चैतन्य झांकियां ईश्वरीय राजयोग से प्राप्त शक्तियों का व्यवहारिक निरूपण है। लोग बड़ी संया में जीवंत रूप में देवी - देवताओं की झांकियों को देाने के लिए पहुंच रहे हैं।

सुप्पट खजूर गुड़ कियोस्क का उदघाटन

डायनामिक तरंग के तत्वाधान में 'सुप्पट ाजूर गुड़ ' का सुप्पट कियोस्क मंगलवार को भी लगाया गया। खजूर के गुड़ की जानकारी देने के लिए रांची के अलावा धनबाद, जमशेदपुर और भागलपुर में सुप्पट खजूर गुड़ का कियोस्क लगाया जा रहा है। डायनामिक तरंग के निदेशक आकाश और जनरल मैनेजर राकेश ने बताया कि इसे जाड़े के दिन में खजूर के पेड़ से निकलने वाली रस से बनाया जाता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, जिंक और सोडियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। यह हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। कियोस्क में जानकारी देने के लिए साइमा, ओमप्रकाश और सुब्रत मौजूद थे।