सिटी साइड से ही स्टेशन में होगी पैसेंजर्स की इंट्री

एनआर और एनईआर द्वारा भी चलाई जा रही हैं कई स्पेशल ट्रेनें

ALLAHABAD: मकर संक्रांति से लेकर मौनी अमावस्या तक संगम नगरी इलाहाबाद में देश के कोने-कोने से आने वाले स्नानार्थियों के लिए रेलवे ने विशेष तैयारी कर रखी है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए जहां खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं लोकल यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर, मुगलसराय और मानिकपुर-झांसी रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की व्यवस्था की गई है।

17 तक सिविल लाइंस से एंट्री बंद

मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या पर्व के मद्देनजर व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 से 17 जनवरी तक रेलवे ने सिविल लाइंस साइड से स्टेशन की ओर पैसेंजर्स की एंट्री बंद कर दी है। तीन दिन तक सिटी साइड से ही पैसेंजर्स की एंट्री होगी। इसके लिए सिविल लाइंस साइड बैरिकेडिंग कर दी गई है।

इलाहाबाद से कानपुर के लिए चलेंगी पांच मेला स्पेशल

1. सुबह 6.30 बजे

2. सुबह 8.30 बजे

3. सुबह 10.30 बजे

4. दोपहर 3.30 बजे

5. शाम 6.30 बजे

इलाहाबाद से मुगलसराय के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

1. सुबह 8.00 बजे

2. दिन में 11.00 बजे

3. दोपहर 3.00 बजे

4. शाम 5.00 बजे

5. शाम 6.30 बजे

इलाहाबाद से मानिकपुर, झांसी, सतना, कटनी की ओर जाने वाली ट्रेन

1. दोपहर12.30 बजे ठहराव सभी स्टेशन पर

2. दोपहर 2.00 बजे नैनी, जसरा, शंकरगढ़, बरगढ़, डभौरा, मानिकपुर

3. शाम 6.00 बजे नैनी, जसरा, शंकरगढ़, बरगढ़, डभौरा, मानिकपुर

4. शाम 7.30 बजे सभी स्टेशनों पर

- छिवकी रेलवे स्टेशन से मानिकपुर झांसी के लिए स्पेशल ट्रेन शाम 7.30 बजे चलेगी

- कानपुर और मुगलसराय की ओर जो भी ट्रेनें चल रही हैं, उनका स्टॉपेज कई छोटे स्टेशनों पर किया जाएगा

- मानिकपुर की ओर जाने वाली सभी नियमित ट्रेनें नैनी और छिवकी में दो-दो मिनट रूकेंगी