-8 कोच हुए फाइनल, नए आएंगे 58 स्टूडेंट्स

-दो गेम में ब्वॉयज एंड ग‌र्ल्स की चलती है क्लास

-कट रही घास, तैयार हो रहा ग्राउंड

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : वीर बहादुर सिंह स्पो‌र्ट्स कॉलेज बच्चों के वेलकम के लिए तैयार हो रहा है। ग्राउंड पर बढ़ी हुई घास को काटा जा रहा है तो फैली हुई जंगली घास को खत्म करने के लिए दवा का छिड़काव किया गया है। लंबी छुट्टी के बाद मंडे से कॉलेज में फिर से रौनक नजर आएगी। जब हरी-हरी घास से भरे ग्राउंड में हॉकी की स्टिक लेकर छोटी-छोटी बच्चियां बाल के पीछे भागती नजर आएंगी तो नेट के दोनों ओर बाल लेकर जंप लगाते ब्वॉयज और ग‌र्ल्स दम दिखाएंगे। हालांकि कॉलेज एक जुलाई से ओपन हो गया है, मगर दूर-दराज के स्टूडेंट्स के साथ पूरी रौनक मंडे से लौटने की उम्मीद है।

आएंगे 58 नए स्टूडेंट्स

मेडिकल रोड स्थित वीर बहादुर सिंह स्पो‌र्ट्स कॉलेज में चार गेम में एडमिशन होता है। कॉलेज में क्लास 6 से 12 की पढ़ाई होती है। यहां वॉलीबाल और जिम्नास्टिक में ब्वॉयज और ग‌र्ल्स दोनों की क्लास चलती है तो रेसलिंग में सिर्फ ब्वॉयज और हॉकी में सिर्फ ग‌र्ल्स की। कॉलेज में टोटल 320 सीट्स हैं। इस साल वॉलीबाल में 14 ब्वॉयज एंड 10 ग‌र्ल्स, जिम्नास्टिक में 7 ब्वॉयज एंड 5 ग‌र्ल्स, रेसलिंग में 16 ब्वॉयज और हॉकी में 6 ग‌र्ल्स का न्यू एडमिशन हुआ है। एडमिशन प्रॉसेस रिक्त हुई सीट के साथ प्रदेश लेवल पर हुए ट्रायल के आधार पर होता है।

सेलेक्ट हुए कोच

वीर बहादुर सिंह स्पो‌र्ट्स कॉलेज में बच्चों के न्यू एडमिशन के साथ उन्हें शिक्षा देने वाले गुरुजी की भी परीक्षा ली जाती है। उनके टैलेंट का आंकलन किया जाता है कि वे कॉलेज में आने वाले स्टूडेंट्स के अंदर छिपे टैलेंट को निखार कर इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचा सकते हैं या नहीं। ट्रायल और इंटरव्यू के आधार पर कॉलेज में चल रहे चार गेम के लिए कोच का सेलेक्शन हो गया है। कॉलेज की प्रिंसिपल और डिप्टी डायरेक्टर संतोष रावत ने बताया कि रेसलिंग में अनीश, रमाकांत, वॉलीबाल में रीवा शाही, मुकेश, धर्मेद्र, जिम्नास्टिक में रोली, नीरज और हॉकी में शशि नवैद कोच होंगे।

ट्रायल के बाद कोच का सेलेक्शन हो गया है। कॉलेज में नए 58 स्टूडेंट्स आ रहे हैं। अभी छुट्टी का माहौल है। मंडे तक सभी स्टूडेंट्स आ जाएंगे। इसके चलते तैयारी चल रही है। सभी ग्राउंड फिर से रेडी किए जा रहे हैं जिससे स्टूडेंट्स के आने के बाद उन्हें प्रैक्टिस में प्रॉब्लम न हो।

संतोष रावत, प्रिंसिपल, स्पो‌र्ट्स कॉलेज

320 स्टूडेंट्स ले रहे गेम की ट्रेनिंग

गेम - ब्वॉयज - ग‌र्ल्स

वॉलीबाल - 76 - 40

जिम्नास्टिक - 42 - 26

रेसलिंग - 82 -

हॉकी - - 54