RANCHI: शनिवार की शाम लालपुर थाना पुलिस ने अपने ही मालिक को लूटने की योजना बना रहे दो कर्मचारियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सिटी एसपी कौशल किशोर ने बताया कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड स्थित शार्प ग्रुप एवं हिंदुस्तान लीवर के आरोपी एजेंट हैं। इन लोगों ने दो अन्य अपराधकर्मियों के साथ मिलकर लूटपाट की घटना की योजना बनाई थी। इससे पहले ही पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। दुकान के ओनर ने बताया कि शनिवार को क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी उसके पास आए और उनके साथ होने वाले वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को इंफार्मेशन दिया गया और पुलिस ने स्टॉफ सुरेंद्र कुमार को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सूरज व अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पैसे कमाने की थी लालसा

सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके यहां से अक्सर पैसे का लेन-देन होता है। जबकि उसकी तनख्वाह कम है। वह कम समय में अमीर बनने का सपना देखने लगा था। इसी क्रम में उसने अपने ही मालिक को लूटने की योजना बना डाली। सिटी एसपी ने बताया कि सुरेंद्र से पूरी जानकारी ली जा रही है।