RANCHI : अगर आप डाक टिकटों के कलेक्शन का शौक रखते है तो क्लब रोड स्थित मिलन पैलेस में रांची स्टांप फेस्ट ख्0क्भ् शुरू हो चुका है। जहां आपको ख् आने से लेकर म् आने तक का पोस्टल स्टांप देखने का मौका मिलेगा। दो दिन तक चलने वाले फेस्ट में अलग-अलग सिटी से आए फिलाटेलिक ने अपने कलेक्शन लगाए है। जहां हजारों स्टांप के कलेक्शन में से आप भी अपनी पसंद के अनुसार स्टांप का कलेक्शन घर ले जा सकते है। गुरुवार को फेस्ट का उद्घाटन झारखंड डाक परिमंडल की मुख्य डाक महाअध्यक्ष सुजाता कुमारी ने किया। इस अवसर जवाहर विद्या मंदिर के प्रिंसिपल एके सिंह, नेतरहाट के प्रिंसिपल बीएस मल्लिक भी मौजूद थे। इस फेस्ट में विभाग की ओर से अबतक विभिन्न विषयों पर जारी किए गए स्टांप भी लोगों के लिए रखे गए है।

विदेशी पोस्टल स्टांप का भंडार

रजत मुखर्जी देवघर के रहने वाले है। क्म् साल की उम्र में ही उन्होंने स्टांप कलेक्शन करना शुरू किया था। फिलहाल उनके पास ख्0 हजार स्टांप्स का कलेक्शन है। उनके कलेक्शन को भी इस फेस्ट में जगह दी गई है। जहां उनके विभिन्न देशों के स्टांप टिकट लोगों को अट्रैक्ट कर रहे है। जिनमें आस्ट्रेलिया, मंगोलिया, इंग्लैंड, टोगालैंड, यूएसए, न्यूजीलैंड, रवांडा, ब्रिटिश इंडिया के स्टांप शामिल है। उन्हें भारत से ज्यादा विदेशों के पोस्टल स्टांप जमा करने का शौक है। इसके लिए वह विदेशों में रहने वाले रिलेटिव्स के माध्यम से स्टांप मंगाकर कलेक्शन करते है। वहीं रेवेन्यू स्टांप की जब शुरुआत हुई थी तब से लेकर अबतक के जितने भी रेवेन्यू टिकट जारी हुए है वह उनके पास है। साथ ही गांधीजी को सम्मान देते हुए जो डाक टिकट विदेशों में जारी किए जाते है, उसका कलेक्शन भी उनके पास अवेलेवल है।

खादी के कपड़े पर जारी किया गया पोस्टल स्टांप

गया से आए अनिल सक्सेना म्म् साल की उम्र में अब भी स्टांप कलेक्शन करते है। क्97ख् से लेकर ख्0क्0 तक नौकरी के दौरान स्टांप कलेक्शन से वह दूर हो गए थे। लेकिन रिटायर होने के बाद उन्होंने अपने शौक को जारी रखा और अपने स्टांप बैंक को बढ़ाया। उनके पास ख् आना से लेकर अबतक के जितने भी स्टांप जारी हुए है उसकी विशाल रेंज अवेलेवल है। वहीं चार रुपए का पोस्टकार्ड भी है जो विदेश भेजा जाता था। उनके पास क्9भ्0 में भेजा गया एकनॉलेजमेंट स्टांप भी है जिसे एग्जीबिशन में रखा गया है। ख्0क्क् में खादी के कपड़े पर जारी किया गया पोस्टल स्टांप देखने के लिए लोग एक्साइटेड है। यह एकमात्र ऐसा स्टांप है जो खादी के कपड़े पर जारी किया गया था।