-रामगढ़ताल के सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 18.60 करोड़ की दी मंजूरी

-कूड़ाघर की तरफ दो नए एसटीपी का भी होगा निर्माण

GORAKHPUR: शहरवासियों के लिए राज्य सरकार ने नई सौगात दी है। रामगढ़ताल के सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने अपना पिटारा खोल दिया है। प्रदेश सरकार ने रामगढ़ताल के सौंदर्यीकरण के लिए 18.60 करोड़ रुपए की स्वीकृत की मंजूरी दे दी है। इस धनराशि से रामगढ़ताल के सौंदर्यीकरण की कार्यदायी संस्थान जल निगम 900 मीटर तक नया सेवरा का निर्माण करेगा, जो अभी सौ मीटर में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। इससे पूर्व भी भारत सरकार ने केंद्रीय पर्यावरण व वन मंत्रालय नेशनल लेक कंजर्वेशन प्लान (एनएलसीपी) के तहत 2010 से रामगढ़ताल के सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा था।

चंडीगढ़ के सुखना झील की तर्ज होगा रामगढ़ताल का विकास

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल रामगढ़ताल को चंड़ीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। एक साल पहले जल निगम ने दो करोड़ रुपए की लागत से 100 मीटर नया सवेरा परियोजना का निर्माण किया था। अब इसका दूसरा चरण 18.86 करोड़ की लागत से सर्किट हाउस के आगे तक नया सवेरा का निर्माण किया जाएगा। इसमें मार्बल स्टोन, ग्रेनाइट स्टोन व डेकोरेटिव पोल लगाए जाएंगे। इसमें जागिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक, दिव्यांगजन के लिए रैंप, विजिटर्स बेंच, फाउंटेन, महापुरुषों की मूर्ति, घाट सीढ़ी, एलइडी लाइट के लिए सजावटी पोल, लैंड स्केपिंग कार्य, पार्किग प्लेटफार्म व लेक फ्रंट रेलिंग सहित कई अन्य कार्य होंगे।

वर्जन

900 मीटर नया सेवरा के निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको स्वीकृत मिल गई है। 20 करोड़ की लागत से जल्द नया सवेरा के दूसरे प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

रतनसेन सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, रामगढ़ताल परियोजना, जल निगम